Home मध्यप्रदेश Newly married woman mistreated for not giving 55 lakhs in dowry |...

Newly married woman mistreated for not giving 55 lakhs in dowry | दहेज में 55 लाख न देने पर नवविवाहिता से दुर्व्यवहार: बीमार पड़ी तो इलाज नहीं कराया, बेकरी का काम करने से रोका; पति-सास-ससुर पर केस दर्ज – Gwalior News

56
0

[ad_1]

ग्वालियर में एक नवविवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता भावना ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसकी शादी रायपुर निवासी राहुल छावरिया से हुई थी।

Google search engine

.

ससुराल पक्ष ने शादी में 55 लाख रुपए की मांग की थी। भावना के परिवार ने अपनी क्षमता अनुसार दहेज दिया। लेकिन ससुराल वालों की मांग पूरी नहीं हुई। इसके बाद वे उसे लगातार पैसों के लिए परेशान करने लगे।

भावना ने खुद के पैरों पर खड़े होने के लिए बेकरी शुरू करने की इजाजत मांगी। पर पति और सास-ससुर ने मना कर दिया। जब वह बीमार पड़ी तो उसका इलाज तक नहीं कराया गया। परेशान होकर वह मायके आ गई।

इसके बाद भी पति राहुल, सास नेहा और ससुर हेमंत फोन पर धमकियां देते रहे। उन्होंने भावना और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला थाना प्रभारी दीप्ति सिंह चौहान के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here