Home मध्यप्रदेश Newly married woman committed suicide by hanging | तीन महीने पहले बिजली...

Newly married woman committed suicide by hanging | तीन महीने पहले बिजली गिरने से हुई थी पति की मौत

60
0

[ad_1]

भोपाल32 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

परवलिया इलाके में रहने वाली नव विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड तीन महीने पहले बिजली गिरने से हुई पति की मौत के गम में किया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

धापू बाई अहिरवार (23) पत्नी विजय अहिरवार निवासी ग्राम कुराना परवलिया गृहणी थी। उसके जेठ निर्भय ने बताया कि 3 मई 2022 को धापू की शादी हुई थी। 22 मई 2023 में उसके पति विजय की खेत में बिजली गिरने के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद से ही वह सदमे में थी। खाना-पीना ठीक से नहीं करती थी, लग-भग हर दिन रोती थी। गुरुवार की शाम को उसने अपने कमरे में बल्ली के सहारे रस्सी का फंदा तैयार किया।

इसके बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने शव को फंदे से उतारने के बाद में अस्पताल पहुंचाया था। जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद में मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने स्पॉट पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल की मर्चुरी में भेज दिया। शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतका के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here