Home मध्यप्रदेश New record of Maa Sharda Darshan | मां शारदा के दर्शन का...

New record of Maa Sharda Darshan | मां शारदा के दर्शन का नया रिकॉर्ड: प्रयागराज कुंभ के दौरान 43 दिनों में 65 लाख श्रद्धालु पहुंचे, 20 घंटे खुल रहा मंदिर – Satna News

59
0

[ad_1]

मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए कई श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान 12 जनवरी से 22 फरवरी तक 65 लाख से ज्यादा भक्तों ने मां के दर्शन किए।

Google search engine

.

जिला प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, 26 जनवरी को 1.50 लाख और 27 जनवरी को 2.64 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। 30 जनवरी को 2.40 लाख और 31 जनवरी को 2.60 लाख भक्त पहुंचे।

फरवरी में भी भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। 3 फरवरी को विशेष मुंडन मुहूर्त पर 1.30 लाख, 10 फरवरी को 1.61 लाख और 17 फरवरी को 1.52 लाख श्रद्धालु पहुंचे। 15 फरवरी को 1.17 लाख और 16 फरवरी को 1.36 लाख भक्तों ने दर्शन किए।

22 फरवरी को 1.16 लाख और 23 फरवरी को शाम 6 बजे तक 1.20 लाख श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने मंदिर के गर्भगृह के खुलने का समय बदल दिया है। अब मंदिर सुबह 4 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहता है। प्रशासनिक व्यवस्था के कारण दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here