Home मध्यप्रदेश New design of crown finalized | मुकुट की नई डिजाइन फाइनल हुई:...

New design of crown finalized | मुकुट की नई डिजाइन फाइनल हुई: खजराना गणेश का 6 किलो का नया स्वर्ण मुकुट बनेगा, रिद्धि-सिद्धि व शुभ-लाभ के मुकुट भी बनेंगे – Indore News

58
0

[ad_1]

खजराना गणेश भगवान का छह किलो का नया स्वर्ण मुकुट बनेगा। इसकी डिजाइन भी फाइनल हो गई है। पहले करीब तीन किलो चांदी का मुकुट बनेगा। इसे भगवान को पहनाकर देखा जाएगा। डिजाइन और साइज सभी ठीक रहा तो इसी डिजाइन का सोने का मुकुट तैयार किया जाएगा।

Google search engine

.

दरअसल, भगवान के पुराने सोने के एक मुकुट में क्रैक आ गया था, जिसके चलते नया सोने का मुकुट बनाने का निर्णय लिया गया। भगवान गणेश के साथ ही रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ के भी नए मुकुट तैयार किए जाएंगे। ये तीन किलो सोने से बनाए जाएंगे। मुकुट तैयार होने में एक महीने का समय लगेगा।

मंदिर के पुजारी पं. अशोक भट्ट के अनुसार गणेशजी के आभूषण और मुकुट ट्रेजरी में रखे हैं। पुराने सोने के मुकुट एक-एक किलो के हैं। इनमें से एक मुकुट क्रैक हो गया है। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर आशीष सिंह और निगमायुक्त शिवम वर्मा ने प्रबंध समिति में यह निर्णय लिया था कि भगवान गणेश के नए और वजनदार मुकुट बनवाएंगे।

स्वस्तिक, ओम व नक्काशी दिखेगी

पं. अशोक भट्ट के मुताबिक सोने के पुराने आभूषणों की बातें करें तो भगवान गणेश के दो स्वर्ण मुकुट हैं। रिद्धि-सिद्धि के दो स्वर्ण मुकुट हैं। शुभ-लाभ के दो स्वर्ण मुकुट हैं। एक छत्र है, एक चंद्रिका (किरण), चेन और बिस्किट भी है। यह सभी ट्रेजरी में रखे हैं। इन सभी का वजन करीब साढ़े छह किलो है। इन्हीं से भगवान के नए मुकुट तैयार किए जाएंगे।

सोना कम पड़ने पर दानदाताओं और भक्तों से सहयोग लिया जाएगा। रिद्धि-सिद्धि के आधा-आधा किलो के मुकुट हैं और शुभ-लाभ के 100-100 ग्राम के मुकुट हैं। पं. भट्ट ने बताया जो नई डिजाइन का मुकुट तैयार होगा उसमें स्वास्तिक, ओम, फूल सहित सुंदर नक्काशी देखने को मिलेगी। सबसे पहले भगवान खजराना गणेश का सोने का मुकुट तैयार किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here