Home मध्यप्रदेश Nearly 1 inch of rain fell in 2 hours in the western...

Nearly 1 inch of rain fell in 2 hours in the western region, still 5 inches more is needed to reach the average | मौसम का हाल: पश्चिम क्षेत्र में 2 घंटे में 1 इंच के करीब बारिश, अब भी औसत के लिए 5 इंच की और जरूरत – Indore News

48
0

[ad_1]

गुरुवार को शहर के पश्चिम इलाकों में दोपहर 1 से 3 बजे के बीच धुआंधार बारिश हुई। आंकड़ों में यह 22.2 मिलीमीटर (1 इंच में 3.2 मिलीमीटर कम) रिकॉर्ड हुई। इसे मिलाकर इस सीजन में कुल बारिश का आंकड़ा अब 33.6 इंच हो गया है। आखिरी बार 1 सितंबर को 23.2 मिलीमीटर

Google search engine

.

4 दिन से दोपहर के वक्त मानसून मेहरबान हो रहा है। सुबह की शुरुआत लगातार चौथे दिन नीले आसमान के साथ हुई। फिर दोपहर 12 बजे के साथ ही काले बादल, उमस और फिर एकदम से तेज बारिश शुरू हो गई। हालांकि गुरुवार को यह 5-10 मिनट में बंद नहीं हुई बल्कि 2 घंटे तक कभी तेज तो कभी मध्यम गति से होती रही। गांधीनगर से पलासिया तक के हिस्से में बारिश अधिक गति से हुई। 19 सितंबर तक की स्थिति में आंकड़ा 31.2 इंच पर ही अटका हुआ था। इन 7 दिनों में 2.7 इंच बारिश हो गई है।

बारिश से तापमान में आई कमी, एक ही दिन में 2 डिग्री की गिरावट

बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को पारा 32 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। गुरुवार को यह 30.5 डिग्री पर आ गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान बुधवार रात को 23.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था। पिछली 3 रातों से न्यूनतम तापमान 22-23 डिग्री के बीच ही रिकॉर्ड हो रहा है। अभी भी सितंबर खत्म होने में 4 दिन और बचे हैं। 30 सितंबर तक जितनी बारिश हो जाएगी, उतनी ही इस सीजन की अधिकृत बारिश मानी जाएगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here