Home मध्यप्रदेश narmada pipeline burst in khandwa | खंडवा के खेड़ी गांव में फूटी...

narmada pipeline burst in khandwa | खंडवा के खेड़ी गांव में फूटी नर्मदा पाइपलाइन: इस महीने में तीसरी घटना, शहर के इन इलाकों में सप्लाई होगी प्रभावित – Khandwa News

56
0

[ad_1]

खेड़ी गांव में फूटी नर्मदा पाइपलाइन।

Google search engine

खंडवा के खेड़ी गांव में नर्मदा पाइपलाइन फूट गई हैं। मामला बुधवार दोपहर डेढ़ बजे का हैं। खेड़ी गांव के बाहर पुलिया के पास लीकेज के कारण करीब एक घंटे तक पानी का तेज बहाव रहा हैं।

.

बता दें कि पाइपलाइन फूटने की यह घटना इस महीने में तीसरी बार हुई हैं। शहर में जलसंकट के हालात बन गए हैं। नगर निगम का दावा है कि, पाइपलाइन में सुधार होने तक टैंकरों से सप्लाई कर स्थिति को नियंत्रित किया जाएगा।

पाइप खाली होने पर कारण पता चलेगा

नगर निगम में जलकार्य विभाग की प्रभारी वर्षा घिघोड़े ने बताया कि पाइपलाइन फूटने की सूचना पर मोटर पंप बंद करा दिया है। आज शाम के समय जिन क्षेत्रों में सप्लाई होना है, वह प्रभावित होगी। जल्द ही सुधार कार्य शुरू होगा। पाइपलाइन फूटने के कारण अज्ञात हैं। पाइप खाली होने के बाद पता चलेगा कि ट्रिपिंग के कारण फूटी हैं, या किसी व्यक्ति ने नुकसान पहुंचाया हैं।

इन इलाकों में सप्लाई होगी प्रभावित

1. सर्किट हाउस- गौतम नगर, वैकुंठ नगर, रेलवे स्टेशन 6 नंबर प्लेटफार्म।

2. विट्ठल नगर- सुंदर नगर, चीरा खदान, बाहेती कॉलोनी।

3. झिलोद्यान- पदमकुंड, दुबे कॉलोनी।

4. डाइट कॉलेज- अशोक नगर,कोर्ट कॉलोनी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here