Home मध्यप्रदेश Murder case over land worth 60 crores | 60 करोड़ की जमीन...

Murder case over land worth 60 crores | 60 करोड़ की जमीन पर हत्या का मामला: एक हत्या आरोपी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होते ही किया गिरफ्तार – Gwalior News

66
0

[ad_1]

मृतक पुरुषोतम यादव जिसकी हत्या की गई थी।

Google search engine

चार दिन पहले 60 करोड़ की जमीन को लेकर विवाद में चल रही पंचायत में अंधाधुंध गोलियां बरसाकर चचेरे भाई की हत्या और चाचा सहित चार लोगों को घायल करने के मामले में पुलिस ने एक हत्या आरोपी काे शनिवार रात हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होते ही गिरफ्तार कर लिया है। अब

.

उसने मृतक व उसके परिजन पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया था। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। अभी भी गोकुलपुरा गांव में तनाव है और पुलिस फोर्स तैनात है। इस हत्याकांड का एक मुख्य आरोपी रामबरन उर्फ रामू अभी अस्पताल में है उसके पैर में गोली लगी है, जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है।

हत्या आरोपी दिनेश यादव, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है

हत्या आरोपी दिनेश यादव, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है

यह था मामला गिरवाई थाना क्षेत्र स्थित गोकुलपुरा निवासी हुकुम सिंह यादव का अपने भाई पंचम सिंह यादव से पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। हुकुम सिंह का भाई शिवचरण सिंह यादव गोकुलपुर का पूर्व सरपंच भी रहा है। जमीन का यह विवाद कोर्ट में भी जा चुका है। विवाद में कोर्ट ने हुकुम सिंह के पक्ष में फैसला किया था। इसके बाद भी दूसरा पक्ष मानने को तैयार नहीं था। प्रशासनिक अधिकारी कई बार सुलह कराने का प्रयास कर चुके थे, लेकिन बात नहीं बन रही थी। बुधवार (5 फरवरी) को कुछ रिश्तेदारों ने दोनों पक्षों की दुश्मनी खत्म करने के लिए पंचायत बुलाकर बातचीत कराने की पहल की थी। तभी वहां रामबरन उर्फ रामू यादव, दिनेश, रणवीर सहित अन्य ने पिस्टल, माउजर और बंदूक से गोलियां चलाना शुरू कर दिया। गोलीबारी में हुकुम सिंह के पक्ष से उसके भाई बालमुकुंद सिंह यादव, भाई पूर्व सरपंच शिवचरण सिंह यादव, भतीजा पुरषोत्तम सिंह पुत्र शिवचरण यादव, भतीजा धीरज यादव का बेटा गोलियां लगने से घायल हो गए थे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही पुरुषोतम की मौत हो चुकी थी। इस मामले में दूसरे पक्ष से रामू यादव, दिनेश यादव घायल होकर अस्पताल पहुंचे थे। रामू को पैर में गोली लगी थी और दिनेश के सिर में चोट थी। रामू ने दूसरे पक्ष पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया था। अब डिस्चार्ज हेते ही दिनेश को पुलिस ने कस्टडी में लिया है शनिवार शाम को हत्या के मामले में नामजद आरोपी दिनेश की अस्पताल से छुट्‌टी हुई थी। दिनेश के डिस्चार्ज होते ही पुलिस ने उसे अपनी कस्टड़ी में ले लिया है। उससे पूछताछ के बाद उसे जेल पहुंचाने की तैयारी कर ली है। इस मामले में एक अन्य आरोपी रामबरन उर्फ रामू के पैर में गोली लगी है। उसके डिस्चार्ज होने का पुलिस इंतजार कर रही है। तीसरा आरोपी रणवीर अभी फरार है। पुलिस का कहना इस मामले में एएसपी गजेन्द्र सिंह वर्धमान का कहना है कि जमीन विवाद पर पंचायत में चचेरे भाई की हत्या व चाचाओं को गोली मारने वाले आरोपी को अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय पेश किया। जहां से उसे जेल पहुंचा दिया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here