Home मध्यप्रदेश Municipal corporation’s action against defaulters | बकायेदारों पर नगर निगम की कार्रवाई:...

Municipal corporation’s action against defaulters | बकायेदारों पर नगर निगम की कार्रवाई: जबलपुर में 6.29 लाख रुपए बकाया वाली दो संपत्तियां कुर्क, 1 अप्रैल से और सख्ती – Jabalpur News

63
0

[ad_1]

जबलपुर नगर निगम ने बकाया राजस्व वसूली के लिए बड़ी कार्रवाई की है। निगमायुक्त प्रीति यादव के निर्देश पर जोन क्रमांक 10 रांझी में दो बड़ी कार्रवाई की गई।

Google search engine

.

संभागीय अधिकारी नरेश शर्मा ने लाला लाजपत राय वार्ड के क्षीर सागर माने गांव में कार्रवाई की। यहां आनंदी पटेल पर 5 लाख 16 हजार 773 रुपए बकाया था। इस राशि की वसूली न होने पर उनकी संपत्ति कुर्क कर ली गई।

इसी तरह माया बाई पर 1 लाख 13 हजार 111 रुपए का भूमि कर बकाया था। राशि जमा न करने पर उनकी संपत्ति का अधिग्रहण किया गया।

नरेश शर्मा ने बताया कि दोनों संपत्ति मालिकों को कई बार नोटिस दिए गए। दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया। लेकिन दोनों ने कोई रुचि नहीं दिखाई। इसलिए यह कार्रवाई करनी पड़ी।

निगम ने चेतावनी दी है कि 1 अप्रैल से बकायेदारों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी जोन में बकाया वसूली के लिए भवन कुर्क करने के साथ जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई भी की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here