[ad_1]

सागर निगम कार्यालय।
सागर में नगर निगम सार्वजनिक स्थानों या सड़कों के किनारे मलवा फेंकने वालों और अमानक पॉलीथिन, डिस्पोजल सामग्री के प्रचलन को रोकने व नागरिकों को अमानक पॉलीथिन के स्थान पर कपड़े से बने थैलों का उपयोग करने और डिस्पोजल बर्तनों के स्थान पर कांच के बर्तन, चीनी मिट्टी और मिट्टी के बर्तनों का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने लगातार अभियान चलाया जा रहा। इसी के तहत शुक्रवार को नगर निगम के जोन प्रभारियों और सफाई दरोगाओं के दल ने संयुक्त रूप से परकोटा क्षेत्र की दुकानों का निरीक्षण किया। जिसमें दो दुकानों में प्रदूषित खाद्य सामग्री पाए जाने पर उसका विनष्टीकरण कराया गया।
साथ ही दुकानदारों पर 10 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की गई।
[ad_2]
Source link









