Home मध्यप्रदेश Municipal corporation started filling potholes in the city | नगर निगम ने...

Municipal corporation started filling potholes in the city | नगर निगम ने शहर में शुरू कराया गड्ढे भरने का: कलेक्टर, एसपी, महापौर ने किया विजिट; जिलास्तरीय समिति में मार्ग डायवर्ट करने पर होगी चर्चा – Burhanpur (MP) News

62
0

[ad_1]

शुक्रवार दोपहर नगर निगम की टीम ने शहर में गड्ढे भरने का अभियान चलाया। दरअसल लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी कि खराब सड़कों के कारण आमजन को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद नगर निगम ने यहां गड्ढे भरने का काम शुरू कराया।

Google search engine

.

इसका विजिट कलेक्टर भव्या मित्तल, एसपी देवेंद्र पाटीदार, महापौर माधुरी अतुल पटेल ने किया। पूर्व महापौर अतुल पटेल, नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, सीएसपी गौरव पाटिल, एसडीएम पल्लवी पुराणिक सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।

इस दौरान कलेक्टर भव्या मित्तल ने कहा नगर निगम द्वारा गड्ढे भरने का अभियान चालू किया गया है। आज हमने शहर में ट्रैफिक को लेकर भी विजिट किया। ट्रक का ट्रैफिक अधिक रहता है। इसके कैसे डायवर्ट कर सकते हैं इसके लिए गणपति नाका से शिकारपुरा तक विजिट किया है। जिला स्तरीय समिति में इस मुद्दे को रखा जाएगा ताकि कोई निर्णय किया जा सके।

एक महीने के लिए ट्रैफिक का ट्रायल कराएंगे ताकि इस बीच एनएचएआई हाईवे की सड़कों के गड्ढे भरने का काम कर सके। नगर निगम द्वारा गड्ढे भरने के लिए कोल्ड मिक्स मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है।

वहीं महापौर माधुरी अतुल पटेल ने कहा कल बारिश हो रही थी इसलिए गढ्डे भरने का काम नहीं हो सका था। आज से यह काम चालू कराया गया है। अभी मुख्य मार्गों पर काम चल रहा है इसके बाद शहर के अंदर यह अभियान चलेगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here