Home मध्यप्रदेश Mp Weather Clouds Remained Throughout Day With Rain In Many Districts Maximum...

Mp Weather Clouds Remained Throughout Day With Rain In Many Districts Maximum Temperature Was 44 Degrees – Amar Ujala Hindi News Live

59
0

[ad_1]

MP Weather Clouds remained throughout day with rain in many districts maximum temperature was 44 degrees

Google search engine

मध्यप्रदेश में बारिश
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्रदेश भर के ज्यादातर जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। शनिवार को कुछ जिलों में दिन भर बादल छाए रहे। बारिश के चलते प्रदेश के तापमान में काफी गिरावट आई है। जहां प्रदेश में एक दिन पहले 46 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया था, वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान छतरपुर में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम बड़वानी का 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, राजधानी भोपाल के तापमान में भी काफी गिरावट आई है। शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में आगे भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।  

मानसून से पहले इसलिए प्रदेश में हो रही बारिश

मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मध्यप्रदेश में लगातार बारिश का दौर चल रहा है। उन्होंने बताया कि आगे एक दो दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। वहीं, कुछ जिलों में गर्मी का असर भी है। ऐसा ही मौसम आगामी दिनों में भी बना रहेगा। मानसून लगातार अपनी गति से आगे बढ़ रहा है। समय पर मध्यप्रदेश पहुंचने की संभावना बनी हुई है। इधर, निवाड़ी और छतरपुर जिलों में गर्मी का असर रहा। छतरपुर का तापमान सबसे ज्यादा 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में रात एक बजे के बाद बारिश हुई। इधर, धार के मनावर में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। शनिवार को सुबह आठ बजे तक अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुककर रिमझिम होती रही।

इन शहरों के तापमान में आई गिरावट

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते कई जिलों में 10 डिग्री तक तापमान लुढ़क गया। धार में तो पारा 10.1 डिग्री लुढ़ककर 31 डिग्री पर आ गया। वहीं, रात में पारा 21.1 डिग्री रहा था। भोपाल में छह डिग्री, गुना में 7.3 डिग्री, इंदौर में 7.7 डिग्री, रतलाम में 5.3 डिग्री, उज्जैन में 9.8 डिग्री, दमोह में 4 डिग्री, सागर में 3.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बाकी शहरों में भी 1 से 4 डिग्री तक पारा लुढ़क गया। इधर, रात के तापमान में भी गिरावट हुई।

प्रदेश के 10 शहरों का अधिकतम तापमान

  • छतरपुर- 44

  • खजुराहो- 43.6

  • रीवा- 43.6

  • सिंगरौली- 43.5

  • सीधी- 43.2

  • टीकमगढ़- 43.0

  • पृथ्वीपुर- 42.7

  • नौगांव-42.6

  • ग्वालियर- 42.5

  • सतना- 42.4

मध्यप्रदेश में नौ जून को ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने कुछ जिलों में आंधी, गरज-चमक का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में लू चलने का अनुमान है। इसके लिए येलो अलर्ट है।

वहीं, कुछ जिलों में आंधी, गरज-चमक का येलो अलर्ट की संभावना बताई गई है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, हरदा, नर्मदापुरम, सीहोर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट में आंधी- बारिश चलने का येलो अलर्ट है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here