[ad_1]

3 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आए। अब आंकड़े सामने आए। खंडवा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने रिकार्ड मतों से जीत हासिल की। सांसद को 2.69 लाख वोट अधिक मिले, लेकिन बुरहानपुर विधानसभा में दो बूथ ऐसे हैं जहां सांसद को केवल 9-9 वोट
.
मतदान केंद्र क्रमांक 24 पर कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल को 523 जबकि भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल को महज 9 वोट मिले। वहीं मतदान केंद्र क्रमांक 132 में कांग्रेस को 578 भाजपा को 40 और मतदान केंद्र-190 में कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल को 739 जबकि भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल को 9 वोट ही मिले।
जहां मतदान किया वहां सबसे ज्यादा मिले
सांसद प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने मतदान केंद्र क्रमांक 206 संजय नगर में मतदान किया था। यहां उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी से अधिक वोट मिले हैं। इस केंद्र पर कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल को महज 140 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल को 749 वोट मिले। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष के क्षेत्र में मतदान केंद्र क्रमांक 108 से ज्ञानेश्वर पाटिल को 406 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के नरेंद्र पटेल को 156 वोट मिले। इसी तरह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस ने मतदान केंद्र क्रमांक 230 में मतदान किया था। यहां कांग्रेस के नरेंद्र पटेल को महज 64 वोट मिले जबकि भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल को 779 वोट मिले।
नेपानगर विधानसभा- सांसद को कईं बूथों पर मिले 400 से ज्यादा वोट
नेपानगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी व सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को अधिक वोट मिले। यहां अधिकांश बूथ ऐसे रहे जहां 400 से अधिक वोट मिले है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को कईं बूथों पर कम वोट मिले। कांग्रेस के नरेंद्र पटेल को नेपानगर विधानसभा से 74815 वोट मिले जबकि भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल को 1.14 लाख 308 वोट मिले।
कांग्रेस ने मतदाताओं का जताया आभार
इधर, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रिंकू टाक ने मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा खंडवा संसदीय सीट के मतदाताओं ने हमें भरपूर समर्थन दिया। हमारा वोटिंग ष्शेयर परसेंटेज बढ़ा है। बुरहानपुर विधानसभा से भी कांग्रेस ने 7209 वोटों से लीड हासिल की है। इसके लिए मतदाताओं का हम आभार जताते हैं।
[ad_2]
Source link









