Home मध्यप्रदेश Mp News Cm Mohan Yadav Road Show With Union Minister Shivraj Singh...

Mp News Cm Mohan Yadav Road Show With Union Minister Shivraj Singh Chouhan In Sehore – Amar Ujala Hindi News Live – Mp News:केंद्रीय मंत्री शिवराज के साथ मोहन यादव का रोड शो, सीएम बोले

52
0

[ad_1]

Google search engine

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार गरीब और किसानों की सरकार है। पहले वीआईपी को तो हर सुविधा मिलती थी, परंतु गरीब व्यक्ति उन सुविधाओं से वंचित रहता था। हमारी सरकार गरीबों को भी हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध करा रही है। अब अगर सड़क दुर्घटना में कोई गरीब घायल होता है तो उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए सरकार हेलीकॉप्टर पहुंचाएगी।

यदि मौत हुई तो सरकार उसे उसके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करेगी, जिन गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। उनके लिए आज से सर्वे चालू हो गया है। सभी पात्र व्यक्तियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस क्षेत्र के विकास के लिए जो भी घोषणाएं की गई हैं, वे सभी पूरे होंगे। इस कार्यक्रम का प्रसारण प्रदेश सहित कई राज्यों में देखा गया।




Trending Videos

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को जिले के भैरूंदा में ग्राम विकास सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरी दुनिया में सम्मान है। उन्होंने भारत का गौरव बढ़ाया है और दुश्मनों को करारा जवाब दिया है। दुश्मनों से उनका कहना है कि यदि आप गोली फेंकोगे तो हम गोला फेकेंगे। सीमा पर जवान और खेत पर किसान, दोनों का गौरव बढ़ा है। हमारी सरकार किसान और जवान दोनों के कल्याण के लिए कार्य करती है। किसानों को हर संभव सहायता दी जा रही है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों का सोयाबीन खरीदा गया है। आज यहां आठ खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों का लोकार्पण किया गया है। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी निरंतर कार्य हो रहा है।

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि हमारी सरकार आक्रमणकारियों के एक-एक चिन्ह को मिटाती जा रही है। भैरूंदा का नाम आक्रमणकारियों ने नसरुल्लागंज कर दिया था, जिसे बदलकर फिर भैरूंदा कर दिया गया है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं भी की। विधानसभा बुधनी के चारों नगरीय निकायों के विकास के लिए दो-दो करोड़ रुपये दिए जाने की घोषणा की। कई नवीन मार्ग भी स्वीकृत किए।


केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश में कृषि एवं ग्रामों के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को संबोधित करते हुए कहा कि “मोहन तुम प्रदेश को प्रगति और विकास के पथ पर ले जाओ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद और मेरा साथ है। क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार दोनों पैसे देंगी। प्रदेश में और सीएम राइस विद्यालय खोले जाएंगे।

केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से जो भाई बहन छूट गए हैं, उनके लिए आज से सर्वे का काम चालू हो रहा है जो कि आगामी 6 माह में पूरा कर लिया जाएगा। अब सरकार ने इस योजना में चार शर्तों को समाप्त कर दिया है। पहले जिनके पास फोन थे, मोटर साइकिल या स्कूटर था, 10000 से अधिक मासिक आमदनी थी, ढाई एकड़, सिंचित अथवा 5 एकड़ तक असिंचित जमीन थी, उन्हें योजना में पात्रता नहीं थी। अब इन शर्तों को हटा दिया गया है। अब ₹15000 तक मासिक आमदनी वालों को भी योजना की पात्रता होगी। मूंग और सोयाबीन के बाद अब मसूर, उड़द और तुअर भी एमएसपी पर खरीदे जाएंगे।

विकसित भारत के लिए गांवों का विकास जरूरी है : केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री पासवान

इस अवसर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि विकसित भारत का रास्ता गांव से होकर गुजरता है, इसलिए विकसित भारत के लिए गांवों को विकसित बनाना आवश्यक है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, नरेगा, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन सभी योजनओं के माध्यम से सरकार देश के ग्रामों को विकसित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने निर्णय लिया है कि आगामी पांच साल में दो करोड़ लोगों को आवास योजना से लाभांवित किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के प्रत्येक व्यक्ति को आवास, बिजली, शुद्ध जल देने एवं सभी आवश्यक सुविधाएं देने का संकल्प लिया है।


कोई भी गरीब अब आवास योजना से वंचित नहीं रहेगा : ग्रामीण विकास मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल

ग्राम विकास सम्मेलन कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि सरकार देश एवं प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का कोई भी गरीब अब आवास योजना से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 01 अप्रैल 2016 से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण शुरू हुई थी और इस योजना के तहत मध्यप्रदेश सरकार ने लगातार लक्ष्य प्राप्त किए हैं। वर्ष 2021 और 2022 तक 37 लाख 98 हजार का लक्ष्य था, जिसमें मध्यप्रदेश सरकार ने 36 लाख 25 हजार मकानों को पूर्ण किया। यह लगभग 95 प्रतिशत से भी ज्यादा है और देश में दूसरा स्थान मध्य प्रदेश ने प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि 2011 की सर्वे सूची में जिनका नाम छूट गया था, उनमें 27 लाख 79 हजार लोगों का नाम आवास प्लस सर्वे में जोड़ा गया है।

उन्होंने कहा कि जनमन योजना के तहत मध्यप्रदेश को जो लक्ष्य मिला था उसमें मध्यप्रदेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि स्वसहायता मिशन के तहत 5 लाख 3 हजार स्वसहायता समूहों में 62 लाख 25 हजार परिवारों को जोड़ने का अवसर मिला था। सरकार लगातार इस गति के साथ में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान से आग्रह किया कि हमारे आवास प्लस की सूची में 20 लाख के आसपास के परिवार है, उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास से लाभान्वित किया जाए।

इन कार्यों का किया गया सिंगल क्लिक के माध्यम से शुभारंभ/लोकार्पण/वितरण

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के मोबाइल ऐप “आवास सखी“ तथा “ग्राम सड़क सर्वे एवं प्लानिंग ऐप“ का सिंगल क्लिक के माध्यम से शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही पीएमजीएसवाई-IV के अन्तर्गत 500 किमी स्वीकृत सड़कों का सिंगल क्लिक के माध्यम से शुभारंभ तथा स्व-सहायता समूह के लिए मध्यप्रदेश में 150 करोड़ रूपए के बैंक ऋण व सामुदायिक निवेश का सिंगल क्लिक के माध्यम से शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में 08 प्रसंस्करण इकाइयों का एवं 100 समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केन्द्रों का सिंगल क्लिक के माध्यम से शुभारंभ किया गया तथा मध्यप्रदेश के 05 नए जिलों में आरसेटी केन्द्र की स्थापना की स्वीकृति दी गई। कार्यक्रम में जिले के 52818 तेंदूपत्ता संग्राहकों को 02 करोड़ 70 लाख रूपये बोनस राशि का वितरण तथा मध्यप्रदेश सरकार की बांस मिशन योजना के अन्तर्गत 215 बांस हितग्राहियों को 2 लाख 90 हजार बांस पौधों की अनुदान राशि एक करोड़ 04 लाख 27 हजार रूपये का सिंगल क्ल्कि के माध्यम से अंतरण किया गया।


यह थे उपस्थित

कार्यक्रम में राजस्व मंत्री  करण सिंह वर्मा, पिछड़ा वर्ग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर, राज्य मंत्री  दिलीप सिहं अहिरवार, अनुसूचित जनजाति वित्त निगम की अध्यक्ष  निर्मला बारेला, विधायक  सुदेश राय, विधायक  गोपाल सिंह इंजिनियर, खातेगांव विधायक  आशीष शर्मा, पूर्व सांसद  रमाकांत भार्गव, पूर्व विधायक  रामपाल सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत,  गुरू प्रसाद शर्मा,  रघुनाथ भाटी, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, भैरूंदा नगर परिषद अध्यक्ष  मारूति शिशिर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि  सुरेंद्र सिंह मेवाड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

भैरूंदा में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री,  केंद्रीय कृषि मंत्री तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री का नगरवासियों ने किया अभिनंदन

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,  केंद्रीय कृषि मंत्री  शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री  कमलेश पासवान के आज भैरूंदा पहुंचने पर रोड शो के दौरान नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर तथा फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिहं चौहान रोड शो के दौरान मुख्य मार्ग,  भैरूंदा बाजार के अंदर से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। रोड शो के दौरान अतिथियों के स्वागत के लिए जगह-जगह मंच बनाए गए।  रोड शो के दौरान घरों की बालकनियों से बच्चों,  महिलाओं तथा बुजुर्गों द्वारा मुख्य अतिथियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जगह-जगह नागरिकों द्वारा अतिथियों को हल, साफा, मूर्ति सहित अनेक वस्तुएं स्मृति चिन्ह स्वरूप भेंट की गईं।


[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here