Home मध्यप्रदेश Mp News: अंबाह से पूर्व विधायक सत्य प्रकाश सखबार भाजपा में शामिल, बोले-...

Mp News: अंबाह से पूर्व विधायक सत्य प्रकाश सखबार भाजपा में शामिल, बोले- कांग्रेस में ना संगठन है ना नेतृत्व – Mp News: Former Mla From Ambah Satya Prakash Sakhbar Joins Bjp, Said- Congress Has Neither Organization Nor Le

71
0

[ad_1]

MP News: Former MLA from Ambah Satya Prakash Sakhbar joins BJP, said- Congress has neither organization nor le

Google search engine

पूर्व विधायक सत्य प्रकाश सखबार भाजपा में शामिल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। इससे पहले नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को मुरैना के अंबाह से बीएसपी से पूर्व विधायक रहे और वर्तमान कांग्रेस नेता सत्य प्रकाश सखबार ने भाजपा की सदस्यता ली।

 

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब भाजपा ने भी चंबल में पार्टी को बड़ा झटका दिया है। मुरैना की अंबाह विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी से विधायक रहे और वर्तमान में कांग्रेस नेता सत्य प्रकाश सखबार ने भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा मुख्यालय में  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में सत्य प्रकाश सखबार ने सदस्यता ग्रहण की। 

सदस्यता लेने के बाद कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सखबार ने कहा कि कांग्रेस में ना तो नेतृत्व है ना ही संगठन है। कांग्रेस गुटबाजी में बटी हुई पार्टी है। उन्होंने कहा कि यह बात उनको पहले से पता थी, लेकिन राज्यसभा सांसद विवेक तंखा के कहने पर कांग्रेस में शामिल हुए थे। सखबार ने कहा कि उनकी कांग्रेस में उपेक्षा हो रही थी। इसलिए भाजपा में शामिल हुआ हूं। संगठन जो भी जिम्मेदरी देगा, उसे निभाने की कोशिश करुंगा।

 

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here