Home मध्यप्रदेश Mp News:सीएम कार्यालय समेत नौकरशाही में बड़े बदलाव की तैयारी, सीएम के...

Mp News:सीएम कार्यालय समेत नौकरशाही में बड़े बदलाव की तैयारी, सीएम के पीएस बने राघवेंद्र सिंह – Mp News: Preparation For Major Changes In Bureaucracy Along With New Cm, Many Officers Including Cs Will Chang

66
0

[ad_1]

MP News: Preparation for major changes in bureaucracy along with new CM, many officers including CS will chang

Google search engine

वल्लभ भवन- भोपाल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रदेश के बड़े पदों पर बैठे अधिकारियों की नई पोस्टिंग की फाइल तैयार की जा रही है। हालांकि, नए सिरे से अधिकारियों की जमावट मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद ही होने की संभावना है। इस बीच  मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार देररात प्रशासनिक फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी की जगह खनिज साधन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव वीरा राणा ने आदेश जारी किए।

मुख्य सचिव, डीजीपी की भी तलाश जारी 

मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा अतिरिक्त प्रभार में है। वे मार्च 2024 में सेवानिवृत्त होने वाली हैं। इसके अलावा डीजीपी सुधीर सक्सेना भी अगले साल सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इन दोनों अधिकारियों की जगह नए अधिकारियों की तलाश शुरू हो गई है। मुख्य सचिव के लिए केंद्र में सेवा दे रहे आईएएस अधिकारी अनुराग जैन का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री सचिवालय में भी कई अधिकारी बदले जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि विधानसभा सत्र के बाद कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी देने के आदेश जारी किए जा सकते हैं।  

जनवरी के अंत में होंगे मैदानी अमले के ट्रांसफर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अभी अपनी कैबिनेट के साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने पर फोकस कर रहे हैं। इस यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी मैदानी अधिकारियों पर है। यह यात्रा 26 जनवरी को समाप्त हो रही है। ऐसे में अभी जिलों के अधिकारियों को हटाने का यात्रा पर प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में अटकलें है कि यात्रा के बाद बड़े स्तर पर मैदानी अधिकारियों के तबादले होंगे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here