Home मध्यप्रदेश Mp News:राखी मनाने मायके जाने की जिद पर हुआ विवाद, पति ने...

Mp News:राखी मनाने मायके जाने की जिद पर हुआ विवाद, पति ने पहले पत्नी और बच्चे को दिया जहर, फिर खुद भी खाया – Husband Fed Poison To Wife And Daughter On The Dispute Of Going To Maternal House On Rakhi, Then Ate Himself

66
0

[ad_1]

Husband fed poison to wife and daughter on the dispute of going to maternal house on Rakhi, then ate himself

Google search engine

पति ने पहले पत्नी और बच्चे को जहर खिला दिया फिर खुद भी खा लिया।
– फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार


मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में पत्नी के मायके जाने की जिद ने एक परिवार को जीवन-मौत के संघर्ष पर लाकर खड़ा कर दिया। परेशान पति ने पहले पत्नी और बच्चे को जहर खिला दिया फिर खुद भी खा लिया। तीनों की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया। हालांकि तीनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई गई है। 

जानकारी के मुताबिक छतरपुर जिले के ग्राम ज्योराहा का ये मामला है। बताया गया कि यहां रहने वाले 30 वर्षीय महेंद्र पेशे से किसान हैं। उनकी पत्नी रुचि (26) रक्षाबंधन पर्व पर अपने मायके ग्राम पठा जाना चाहती थी। पर किसी कारणवश महेंद्र के पिता श्रीराम ने बहू को मायके जाने से मना कर दिया। रुचि इस बात से नाराज थी और पति महेंद्र से लगातार जिद कर रही थी। इस पर परेशान महेंद्र ने बुधवार सुबह करीब दस बजे पत्नी रुचि और सात साल की पुत्री मानसी को जहरीला पदार्थ खिला दिया और बाद में खुद भी पाउडर गटक लिया। कुछ ही देर में तीनों की हालत बिगड़ने लगी। तीनों को तड़पता देख घरवाले तीनों को लेकर जिला अस्पताल आए। डॉ. जीतेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों की हालत में सुधार हो रहा है।  

 

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here