Home मध्यप्रदेश Mp News:प्रियंका गांधी जबलपुर में मां नर्मदा की पूजा कर करेंगी चुनावी...

Mp News:प्रियंका गांधी जबलपुर में मां नर्मदा की पूजा कर करेंगी चुनावी अभियान का शखंनाद – Mp News: Priyanka Gandhi Will Start Her Election Campaign By Worshiping Maa Narmada In Jabalpur

61
0

[ad_1]

MP News: Priyanka Gandhi will start her election campaign by worshiping Maa Narmada in Jabalpur

Google search engine

प्रियंका गांधी
– फोटो : पीटीआई

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को जबलपुर से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान के लिए विजय शंखनाद करेंगी। प्रियंका गांधी मां नर्मदा का पूजन कर शहीद स्मारक में बड़ी जनसभा को संबोधित करेगी। 

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष  केके मिश्रा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि प्रियंका गांधी 2023 की विजय अभियान की शुरुआत मां नर्मदा का पूजन कर करेंगी। महारानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी।  उन्होंने बताया कि हनुमान जी की 30-30 फुट की गदा पूरे शहर में लगाई गई हैं जो न्याय की विजय का प्रतीक होगी। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता रक्तदान शिविर लगाकर नौजवानों के खून की एक बूंद राष्ट्र निर्माण के लिए प्रियंका जी को भेंट करेंगे और एकत्र किया गया रक्त ब्लड बैंक को दान किया जाएगा।

मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कमलनाथ जी के नेतृत्व में यह चुनाव जनता के मुद्दों पर लड़ेगी। कांग्रेस पार्टी नारी सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए और 500 रुपए में गैस सिलेंडर प्रदान करेगी। कांग्रेस सरकार बनने पर मध्य प्रदेश वासियों को 100 यूनिट बिजली माफ और 200 यूनिट बिजली हाफ दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी। कांग्रेस की सरकार किसानों की कर्ज माफी करेगी और पुरानी पेंशन योजना फिर से शुरू करेगी।

प्रियंका गांधी सोमवार सुबह 10.30 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसके बाद हेलीकॉप्टर से 10.45 बजे गौरी घाट पहुंचेगी। यहां पर प्रियंका गांधी मां नर्मदा का पूजन करेगी। इसके बाद भंवरताल पार्क में गोंड रानी चरासंगपस दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद 11.30 बजे शहीद स्मारक मैदान पहुंचेगी। जहां बड़ी जनसभा को संबोधित करेगी। इसके बाद करीब 1.30 बजे प्रियंका गांधी डुमना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here