Home मध्यप्रदेश Mp News:प्रदेश की स्मार्ट सिटी में उज्जैन को महाकाल महालोक, भोपाल को...

Mp News:प्रदेश की स्मार्ट सिटी में उज्जैन को महाकाल महालोक, भोपाल को स्मार्ट पार्किंग के लिए मिला पुरस्कार – Mp News: Ujjain Got Mahakal Mahalok, Bhopal Got Award For Smart Parking In State’s Smart City

60
0

[ad_1]

महाकाल लोक

Google search engine

महाकाल लोक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी नई दिल्ली में आठवें स्मार्ट सिटी एक्सपो में कुल 16 श्रेणियों में प्रदेश की स्मार्ट सिटी को 7 अवार्ड मिले हैं। उज्जैन स्मार्ट सिटी को महाकाल महालोक, भोपाल को स्मार्ट पार्किंग और सागर को क्लीन सिटी में पुरस्कार प्राप्त हुआ है। स्मार्ट सिटी इंदौर और जबलपुर को दो-दो और भोपाल, सागर एवं उज्जैन को एक-एक अवार्ड मिला।

आयुक्त नगरीय प्रशासन और विकास भरत यादव ने बताया कि स्मार्ट सिटी इंदौर को बेस्ट स्टार्टअप और बेस्ट वाटर मैनेजमेंट श्रेणी, जबलपुर को गवर्नेंस एवं इकोनामी (311 एप) और सिटी लीडर (बेस्ट स्मार्ट सिटी सीईओ) श्रेणी में अवार्ड मिला है।

बता दें कि प्रगति मैदान नई दिल्ली में 27 से 29 मार्च तक आठवां स्मार्ट सिटी इंडिया-2023 एक्सपो हुआ। अवार्ड के लिए 16 श्रेणी में नामांकन जनवरी से फरवरी, 2023 तक लिए गए थे। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पुरस्कार प्राप्त करने वाली स्मार्ट सिटी के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी है।

 

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here