Home मध्यप्रदेश MP Kulaste’s suggestion to farmers in Dindori | डिंडौरी में सांसद कुलस्ते...

MP Kulaste’s suggestion to farmers in Dindori | डिंडौरी में सांसद कुलस्ते का किसानों को सुझाव: आधुनिक खेती और मछली पालन से बढ़ाएं आमदनी; बाहर मजदूरी की जरूरत नहीं – Dindori News

55
0

[ad_1]

डिंडौरी में सोमवार को अमरपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के परसेल गांव में जल संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने तालाब का भूमिपूजन किया।

Google search engine

.

सांसद ने किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों के लोगों को दूसरे प्रदेशों में मजदूरी करने जाने की जरूरत नहीं है। वे अपने गांव में ही आधुनिक खेती कर अच्छी आमदनी कर सकते हैं। इसमें सरकार भी सहायता करती है।

जल संवर्धन कार्यक्रम शामिल हुईं महिलाएं।

जल संवर्धन कार्यक्रम शामिल हुईं महिलाएं।

अरहर और फलदार वृक्ष लगाने की सलाह

सांसद ने बलराम तालाब योजना का लाभ लेकर मछली पालन करने का सुझाव दिया। उन्होंने खेत की मेढ़ पर अरहर और फलदार वृक्ष लगाने की सलाह दी। घरेलू उपयोग के पानी से बाड़े में सब्जियां उगाने का भी सुझाव दिया। आंवले के पेड़ों से भी अच्छी आमदनी हो सकती है।

कार्यक्रम में सांसद ने किसानों को आर्थिक गणित समझाया। गेहूं का समर्थन मूल्य 2600 रुपए प्रति क्विंटल है। एक एकड़ में किसान लगभग 50 हजार रुपए सालाना कमा सकता है। इसमें किसान सम्मान निधि भी अतिरिक्त मिलती है।

आयोजन के दौरान अंबेडकर की तस्वीर पर किया माल्यार्पण।

आयोजन के दौरान अंबेडकर की तस्वीर पर किया माल्यार्पण।

कलेक्टर ने बताया कि यह जल संवर्धन कार्यक्रम का पहला तालाब है। यह लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में बनेगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते, भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, नरेंद्र राजपूत, आशीष वैश्य सहित अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित थे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here