Home मध्यप्रदेश MP Evening Bulletin News Update; Bhopal Ujjain Rainfall | Sonam Raja Case...

MP Evening Bulletin News Update; Bhopal Ujjain Rainfall | Sonam Raja Case | MP इवनिंग बुलेटिन: महाकाल मंदिर में छत का पीओपी गिरा, सेना के जवान ने किया सुसाइड, गलघोंटू बीमारी से दो बच्चों की मौत; दिनभर की 10 बड़ी खबरें – Madhya Pradesh News

60
0

[ad_1]

MP इवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

Google search engine

.

दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास।

1. महाकाल मंदिर परिसर में छत का पीओपी गिरा, गरोठ में थाने की छत गिरी मध्यप्रदेश में मानसून की बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते उज्जैन में भगवान महाकाल मंदिर परिसर में छत रिसने लगी। पालकी हॉल से एम्बुलेंस गेट तक निर्मित टनल परिसर की छत का पीओपी रविवार सुबह 8 बजे अचानक गिर गया। मंदसौर के गरोठ में भी थाने की छत गिर गई। हालांकि इसमें किसी को चोट नहीं पहुंची। पूरी खबर पढ़ें..

2. जम्मू-कश्मीर में तैनात एमपी के फौजी की मौत, भाई बोला- सुसाइड किया जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सेना में तैनात मुरैना के जवान अरविंद सिंह तोमर ने सुसाइड कर लिया। उसके भाई इंद्र कुमार तोमर का कहना है कि सेना के कुछ अफसर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।रविवार को दो सैनिक शव लेकर गृह ग्राम खलक का पुरा पहुंचे। सम्मान नहीं मिलने से नाराज परिजनों ने चक्काजाम किया। पूरी खबर पढ़ें..

3. हत्या के 24 घंटे बाद भी अंतिम संस्कार नहीं, आरोपियों के मकान तोड़ने की मांग सागर में जमीन विवाद के चलते युवक की हत्या कर दी गई। युवक की मौत के 24 घंटे बाद भी परिजनों ने शव अंतिम संस्कार नहीं किया। वह आरोपियों के घरों को तोड़ने की मांग कर रहे हैं। इधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने परिजन से बात की। तब ये अंतिम संस्कार के लिए माने। पूरी खबर पढ़ें..

4. सुसाइड के बाद चक्काजाम, नगर परिषद अध्यक्ष के पति की गिरफ्तारी की मांग

खरगोन के महेश्वर में आकाश केवट (20) नाम के युवक की आत्महत्या के बाद हालात तनावपूर्ण बन गए। केवट समाज ने चक्काजाम कर दिया। आरोप है कि नगर परिषद अध्यक्ष अलका यादव के पति गजराज यादव की प्रताड़ना से तंग आकर आकाश ने सुसाइड किया। अधिकारियों की समझाइश पर 3 घंटे बाद प्रदर्शन खत्म किया। पूरी खबर पढ़ें..

5. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका भर्ती, 19500 पद खाली, 10 दिन में करें आवेदन मध्यप्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग इसी साल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 19,500 पदों पर भर्ती कर रहा है। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 2,027 और सहायिका के 17,477 पद शामिल हैं।महिला एवं बाल विकास विभाग ने इन पदों पर भर्ती के लिए 10 दिन के भीतर आवेदन आमंत्रित किए हैं। पूरी खबर पढ़ें..

6. भाजपा पार्षद के बेटे ने मां-बेटी को कुचला, हादसे से पहले थार पर स्टंट कर रहा था ग्वालियर में शुक्रवार रात जिस थार ने मां-बेटी को कुचला था, उसके ओरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भाजपा पार्षद रेखा चंदन राय का बेटा हर्ष राय (27) है। हर्ष का हादसे से पहले का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह और उसका दोस्त थार पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें..

7. शराब पीकर ड्यूटी करते ASI का VIDEO, लाइन अटैच: TI के लिए कहे अपशब्द​​​​​​​

सतना में रविवार सुबह एएसआई का शराब के नशे में ड्यूटी करते हुए वीडियो सामने आया है। कोलगवां थाने में पदस्थ एएसआई गणेश रावत माधवगढ़ पॉइंट पर ड्यूटी के दौरान नशे में धुत दिखाई दिए। आरोप है कि शनिवार शाम की इस घटना में एएसआई ट्रकों और भारी वाहनों को रोककर वसूली कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें..

8. जिस प्लैट में सोनम रुकी थी उसका बिल्डिंग का ठेकेदार और चौकीदार गिरफ्तार राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम इंदौर के जिस फ्लैट में रुकी थी, उस बिल्डिंग के ठेकेदार शिलाम जेम्स की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अशोकनगर से चौकीदार बल्लू उर्फ बलविंदर को अशोकनगर से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन्होंने मिलकर फ्लैट में रखे सोनम का बैठ जलाया था। पूरी खबर पढ़ें..

9. वक्फ का आरोप- कांग्रेस नेता कब्रिस्तान पर गोशाला बना रहे​​​​​​​, कोर्ट जाने की बात कही भोपाल में कोलार क्षेत्र में कांग्रेस नेता पर कब्रिस्तान की जमीन पर गोशाला बनाने का आरोप लगा है। कब्रिस्तान के केयरटेकर शेख मतीन ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि यह जमीन वक्फ बोर्ड की रजिस्टर्ड कब्रिस्तान की है, जिस पर कांग्रेस नेता अश्विनी श्रीवास्तव कब्जा कर गोशाला बनाने की तैयारी कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें..

10.

​​​​​​​

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here