Home मध्यप्रदेश Mp Election:bjp विधायक के बेटे पर गुंडागर्दी के आरोप; कांग्रेस बोली-शराब-पैसे बांटने...

Mp Election:bjp विधायक के बेटे पर गुंडागर्दी के आरोप; कांग्रेस बोली-शराब-पैसे बांटने की शिकायत पर सुनवाई नहीं – Mp Election 2023: Congress Accuses Bjp Mla Narayan Patel’s Son Of Hooliganism

62
0

[ad_1]

MP Election 2023: Congress accuses BJP MLA Narayan Patel's son of hooliganism

Google search engine

कांग्रेस नेता उत्तम पाल सिंह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मध्य प्रदेश में शुक्रवार को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब चुनावी रण में उतरे प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया है। हालांकि इसके साथ ही राजनीतिक रस्साकशी का दौर भी शुरू हो गया है। इसी बीच प्रदेश के खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी उत्तम पाल सिंह ने शनिवार देर शाम प्रेसवार्ता कर भाजपा विधायक नारायण पटेल के पुत्र पर गुंडागर्दी करने के आरोप लगाए। साथ ही प्रशासन का भाजपा से सांठ-गांठ होने का भी आरोप लगाया।

‘प्रशासन में बैठे भाजपा के एजेंट’

उत्तम पाल ने कहा कि भाजपा के कुछ लोगों को एक गाड़ी में साड़ी बांटते हुए हमारे कार्यकर्ताओं ने जब पकड़ा तो उन्होंने उनके साथ मारपीट की। इसकी शिकायत करने के बाद भी घंटों तक एफआईआर करने के लिए इंतजार करना पड़ा। उसके बाद भी पुलिस ने हमारे ही कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज कर दिया। उत्तम पाल सिंह ने कहा कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी से लेकर के कनिष्ठ अधिकारी तक भाजपा के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं। अब कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले प्रशासनिक सर्जरी की जाएगी। प्रशासन में बैठे भाजपा के एजेंटों को यहां से रवाना किया जाएगा।

प्रदेश में शुक्रवार को कुछेक मामलों को छोड़कर विधानसभा चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। उसके बाद सभी ईवीएम मशीनें कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में जमा करा दी गईं। लेकिन अब चुनाव के बाद प्रत्याशियों के द्वारा आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उत्तमपाल सिंह ने भाजपा विधायक नारायण पटेल के पुत्र पर गुंडागर्दी करने के आरोप लगाए। उत्तमपाल सिंह ने कहा कि पूरे चुनाव में शराब, साड़ी और पैसे बांटे गए। इसकी शिकायत तमाम पुलिस के आला अधिकारियों से की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट हुई, पांच-पांच घंटे कार्यकर्ता थाने में बैठे रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पूरा प्रशासन बीजेपी का एजेंट बनकर काम कर रहा था। हमने बार-बार फोन करके शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पूरे मामले की शिकायत हमने निर्वाचन आयोग से की है। साथ ही पार्टी कार्यालय में बड़े नेताओं को इस पूरी जानकारी से अवगत कराया गया है।

उन्होंने कहा कि जितने भी अधिकारी हैं मध्यप्रदेश में, कांग्रेस की सरकार बनने पर हम इनके ऊपर कार्रवाई करवाएंगे। इसी मामले को लेकर खंडवा कलेक्टर को राज्यपाल महोदय के नाम 27 नवंबर को ज्ञापन देकर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे। उत्तमपाल सिंह ने अपनी जीत को लेकर भी कहा कि 2020 के उपचुनाव का बदला इस बार मांधाता ने ले लिया है और उस चुनाव से ज्यादा वोटों से हम जीतेंगे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here