[ad_1]
12:36 PM, 18-Oct-2023

कांग्रेस के सिद्धार्थ तिवारी और पुंदरलाल चौधरी ने भाजपा ज्वाइन की।
– फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस को झटका
भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को आज एक बड़ा झटका दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीनिवास तिवारी के पोते और पूर्व विधायक सुंदरलाल तिवारी के बेटे सिद्धार्थ तिवारी और पूर्व विधायक फुंदरलाल चौधरी ने आज भाजपा ज्वाइन कर ली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में इन दोनों नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलवाई। सीएम ने कहा कि सिद्धार्थ प्रदेश के युवा नेता हैं। और इनके पीछे एक राजनेतिक विरासत है। वहीं फुंदरलाल चौधरी अनुभव की फैक्ट्री में पके हैं। हम इन दोनो का भाजपा में स्वागत करते हैं।
12:16 PM, 18-Oct-2023
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने जारी की पहली सूची
मध्यप्रदेश में बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन के बाद गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 15 प्रत्याशियों को उतारा है। रेहली से रजनी कुशवाहा, कोतमा से सीमा केंवट, बड़वारा से अरविंद टेकाम, विजय राघवगढ़ से लाईक कुरैशी, बरगी से मांगीलाल मरावी, शहपुरा से अमान सिंह पोर्ते, डिण्डौरी से हरेन्द्र सिंह मार्को, बिछिया से कमलेश टेकाम, निवास से देवेन्द्र मरावी, बैहर से एफ.एस. कमलेश, परसवाड़ा से योगेश राजा लिल्हारे, सिवनी से रंजीत वासनीक, लखनादौन से संतर वलारी, अमला से रंजना बामने, बैतूल से शिवपाल सिंह राजपूत प्रत्याशी है।
11:06 AM, 18-Oct-2023
मध्यप्रदेश की बची हुई 94 सीटों पर नाम तय!
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को दिल्ली में भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक हुई। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हुई यह बैठक करीब छह घंटे तक चली। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में कोर ग्रुप ने मध्यप्रदेश की बची हुई 94 विधानसभा सीटों पर चर्चा की। लगभग बची हुई सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इनमें 71 विधायकों (66 भाजपा, सपा-बसपा के एक-एक, दो निर्दलीय विधायकों, भाजपा को समर्थन देने वाले सिंधिया समर्थक विधायक) की सीटों पर चर्चा हुई। इसके अलावा हारी हुई 23 सीटों पर चर्चा हुई। भाजपा उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जल्द आ सकती है। भाजपा उम्मीदवारों की अगली सूची टिकट काटने और सीट बदलने वाली होगी।
11:04 AM, 18-Oct-2023
MP Election 2023 Live: कांग्रेस की दूसरी सूची आज हो सकती है जारी, भाजपा की पांचवी लिस्ट आने की भी उम्मीद
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची 18 अक्तूबर को रात तक जारी कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस की इस दूसरी सूची में 40 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया जा सकता है। इससे पहले कांग्रेस अपने 144 प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी कर चुकी है। कुल 230 विधानसभा सीटों में से अब शेष 86 सीटों पर नामों का एलान होना बाकी है। इसके लिए CEC की बैठक बुधवार को दिल्ली में होगी। इसमें बाकी की 86 सीटों के लिए सामने आए दावेदारों के नामों पर मंथन किया जाएगा। सहमति बनने पर रात तक दूसरी सूची जारी की जा सकती है।
[ad_2]
Source link









