Home मध्यप्रदेश Mp Election:भाजपा को एक और झटका, अब किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कमलेश कुशवाहा...

Mp Election:भाजपा को एक और झटका, अब किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कमलेश कुशवाहा ने छोड़ी पार्टी – Mp Election: Another Big Blow To Bjp, Now Kisan Morcha Vice President Kamlesh Kushwaha Left The Party

62
0

[ad_1]

MP Election: Another big blow to BJP, now Kisan Morcha Vice President Kamlesh Kushwaha left the party

Google search engine

मध्यप्रदेश चुनाव 2023
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भाजपा में कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों की नाराजगी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब जनपद सदस्य पति कमलेश कुशवाहा ने सैकड़ों महिलाओं के साथ टीबी अस्पताल चौराहे पर बैठकर धरना दिया और भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।

छतरपुर जिले की महाराजपुर विधानसभा के नौगांव में गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनसभा हुई। सभा से कुछ ही दूरी पर टीबी अस्पताल और चौराहे पर सैकड़ों महिलाओं को एकत्रित करते हुए भाजपा के पदाधिकारी और मंडल प्रभारी किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कमलेश कुशवाहा ने भाजपा से अपना इस्तीफा दे दिया है। 

इस्तीफा देने के साथ ही भाजपा के जिला अध्यक्ष मलखान सिंह और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित पार्टी प्रत्याशी कामख्या प्रताप सिंह और उनके पिता पूर्व विधायक मंत्री मानवेन्द्र सिंह पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। कमलेश कुशवाह ने भाजपा अध्यक्ष मलखान सिंह पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। कमलेश कुशवाहा ने कहा मैं किसान मोर्चा मे जिला उपाध्यक्ष के पद पर गत तीन वर्ष से हूं और इस  पद पर रहकर पार्टी का प्रचार-प्रसार पूरे तन, मन, धन से किया है।

बता दें कि भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कमलेश कुशवाहा मऊसहनिया जनपद सदस्य पति हैं। वहीं अब देखना यह होगा कि भाजपा से असंतुष्ट होकर इस्तीफा देने वाले कुशवाहा अब किस पार्टी में जाते और अपनी सेवाएं देते हैं। 

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here