Home खास खबर MP स्कूल शिक्षा में अनुकंपा नियुक्ति के लिए 1000 वैकेंसी

MP स्कूल शिक्षा में अनुकंपा नियुक्ति के लिए 1000 वैकेंसी

69
0

मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के लिए 1000 रिक्त पदों की पहचान कर ली गई है। सभी पद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के हैं। मध्य प्रदेश के लगभग एक हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों में चपरासी के पद रिक्त हैं। तय किया गया कि इन पदों को सबसे पहले अनुकंपा आश्रितों से भरा जाएगा। 

स्कूल शिक्षा में अनुकंपा नियुक्ति के लिए BEd-TET अनिवार्य नहीं

उल्लेखनीय है कि, दिवंगत शिक्षक के आश्रित को शिक्षक पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त करने के लिए BEd की पढ़ाई के बाद मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा भी पास करनी पड़ती है। जबकि ज्यादातर मामलों में दिवंगत शिक्षक के आश्रित अनुकंपा नियुक्ति के लिए उपरोक्त शर्तों का पालन नहीं कर पाते। इसके कारण उन्हें अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिलती थी। पिछले कुछ दिनों में हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट ने निर्धारित किया है कि, अनुकंपा नियुक्ति जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी दी जानी चाहिए और आवेदन दिनांक को आश्रित की योग्यता के आधार पर दे दी जानी चाहिए। 

Google search engine

इसी आधार पर अनुकंपा नियुक्ति के 59 मामलों को निपटाने की तैयारी चल रही है जिसमें आश्रितों की शैक्षणिक योग्यता BEd नहीं है। इस प्रकार के सभी आश्रितों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर नियुक्ति के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि विभाग की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here