Home मध्यप्रदेश Mother of two children hanged herself to death in Dewas | देवास...

Mother of two children hanged herself to death in Dewas | देवास में दो बच्चों की मां ने फांसी लगाई, मौत: मायके वालों का आरोप- ससुराल वाले कर रहे थे प्रताड़ित; दोनों पक्षों में मारपीट – Dewas News

59
0

[ad_1]

देवास के बीराखेड़ी में एक दुखद घटना सामने आई है। 29 वर्षीय ज्योति ने रविवार को फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Google search engine

.

ज्योति की 10 साल पहले नंदकिशोर से शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। मृतका के भाई दीपक ने बताया कि शादी के शुरुआती दिनों में सब ठीक था। बाद में ससुराल पक्ष के लोग बहन को प्रताड़ित करने लगे।

अस्पताल में विवाद के बाद पुलिस ने मामले को शांत कराया।

अस्पताल में विवाद के बाद पुलिस ने मामले को शांत कराया।

दोनों पक्षों को पुलिस ने कराया शांत

जिला अस्पताल में मृतका के मायके और ससुराल पक्ष आमने-सामने आ गए। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले रोज विवाद करते और मारपीट करते थे। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। मृतका के पति नंदकिशोर का कहना है कि वह कंपनी गए थे। घर में दो दिनों से कहासुनी चल रही थी। उन्हें नहीं पता कि पत्नी ने फांसी क्यों लगाई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here