Home मध्यप्रदेश Morena fetal sex determination case | भ्रूण लिंग परीक्षण रैकेट का तीसरा...

Morena fetal sex determination case | भ्रूण लिंग परीक्षण रैकेट का तीसरा आरोपी गिरफ्तार: मुरैना में आशा कार्यकर्ता गिरफ्तार, समाज सेविका के स्टिंग ऑपरेशन से खुला था मामला – Morena News

52
0

[ad_1]

मुरैना की सिविल लाइन थाना पुलिस ने भ्रूण लिंग परीक्षण मामले में शामिल तीसरी महिला आशा कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार की देर रात उसे गांव गड़ोरापुरा से गिरफ्तार किया है।

Google search engine

.

बता दें, कि पंकज तिवारी और उसके ड्राइवर को सिविल लाइन थाना पुलिस ने बीते दिन गिरफ्तार किया था। इसमें ग्वालियर की समाज सेविका मीना शर्मा ने मुरैना की महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला अधिकारियों के साथ मिलकर स्टिंग ऑपरेशन किया था, जिसमें फर्जी डाक्टर पंकज तिवारी तथा उसकी कार का चालक गिरफ्तार कर लिया गया था।

इसमें एक आशा कार्यकर्ता भी आरोपी थी, जिसे सिविल लाइन थाना पुलिस ने उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है। आशा कार्यकर्ता सुनीता जाटव लंबे समय से पंकज तिवारी के साथ मिलकर इस काम को अंजाम देती चली आ रही थी। इसके अलावा अन्य आशा कार्यकर्ताएं भी शामिल हैं जो इस काम को अंजाम दे रही हैं। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है।

पूछताछ की जा रही है

सिविल लाइन थाना प्रभारी दर्शनलाल शुक्ला ने बताया कि मास्टरमाइंड पंकज तिवारी के साथ शामिल तीसरी महिला आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here