Home मध्यप्रदेश More than two and a half inches of rain in Ashoknagar in...

More than two and a half inches of rain in Ashoknagar in 24 hours | अशोकनगर में 24 घंटे में ढाई इंच से ज्यादा बारिश: चंदेरी में सबसे ज्यादा 3.5 इंच गिरा पानी; बाईपास रोड पर स्वागत द्वार गिरा – Ashoknagar News

66
0

[ad_1]

अशोकनगर में शनिवार रात से रविवार सुबह तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहा। पिछले 24 घंटों में जिले में औसतन 2.7 इंच पानी गिरा।

Google search engine

.

जिले में सबसे ज्यादा बारिश चंदेरी में 3.5 इंच रिकॉर्ड की गई। अशोकनगर में 2.6 इंच और ईसागढ़ में 2.5 इंच वर्षा हुई। सबसे कम बारिश मुंगावली में 2.2 इंच दर्ज की गई। ये आंकड़े शनिवार सुबह 8 बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक के हैं।

बारिश के कारण शहर के बाईपास रोड पर श्री कृष्णा संस्थान मंदिर के पास एक स्वागत द्वार गिर गया। ये द्वार सुधा सागर जी महाराज के स्वागत के लिए बैनर और लकड़ियों से बनाया गया था। कुछ देर बाद लोगों ने देखा कि स्वागत द्वार सड़क पर गिरा पड़ा है, जिसे बाद में हटा दिया गया।

अब तक कुल 22.4 इंच बारिश दर्ज अशोकनगर में शनिवार सुबह से दोपहर तक रिमझिम बारिश हुई। दोपहर से शाम तक बारिश रुकी रही। रात में फिर से रिमझिम बारिश शुरू हुई जो बाद में तेज हो गई। इस मौसम में अब तक कुल 22.4 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। पिछले साल इसी अवधि तक 9.7 इंच बारिश हुई थी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here