Home मध्यप्रदेश MLA Usha Thakur in BJP’s Samarpan Nidhi meeting | भाजपा की समर्पण...

MLA Usha Thakur in BJP’s Samarpan Nidhi meeting | भाजपा की समर्पण निधि बैठक में विधायक उषा ठाकुर: महू में कार्यकर्ताओं से 5 लाख से अधिक राशि संग्रह का लक्ष्य – Indore News

60
0

[ad_1]

महू में भारतीय जनता पार्टी की समर्पण निधि बैठक में विधायक उषा ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। डॉक्टर आंबेडकर नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इस बैठक में उन्होंने इस वर्ष 5 लाख रुपए से अधिक की राशि संग्रह का लक्ष्य रखा।

Google search engine

.

विधायक उषा ठाकुर और कार्यकर्ता

विधायक उषा ठाकुर और कार्यकर्ता

विधायक ठाकुर ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन है, जहां हर कार्यकर्ता पार्टी की शक्ति का आधार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन की मजबूती ही राष्ट्र की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है। भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश यादव ने बताया कि पार्टी के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी की प्रेरणा से पूरे देश में समर्पण निधि का संग्रहण किया जा रहा है।

बैठक में कंचनसिंह चौहान, विधानसभा प्रभारी सुभाष, जिला मंत्री सुभाष पाटीदार समेत पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक ठाकुर ने कई वरिष्ठ नेताओं को समर्पण राशि की रसीदें भी प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का छोटा-छोटा योगदान पार्टी को सशक्त बनाएगा, जिससे राष्ट्र सेवा का संकल्प और अधिक प्रभावी होगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here