Home मध्यप्रदेश MLA inspected the areas affected by the storm | आंधी तूफान से...

MLA inspected the areas affected by the storm | आंधी तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का विधायक ने किया निरीक्षण: जनप्रतिनिधि व अफसर भी मौजूद रहे, पीड़ितों को सहयोग का भरोसा दिया – Burhanpur (MP) News

61
0

[ad_1]

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस 25 मई को आंधी व तूफान से प्रभावित केला फसल का निरीक्षण किया। उनके साथ अफसर, जनप्रतिनिधियों भी खेतों में पहुंचकर किसानों से चर्चा की। इसके बाद पीड़ितों को भरोसा दिया है कि नुकसान की भरपाई के लिए वह

Google search engine

.

विधायक ने ग्राम लोनी, नागुलखेड़ा, गव्हाना, अड़गांव, नाचनखेड़ा, चापोरा, इच्छापुर, बोरसल, धामनगांव, बंभाड़ा, खामनी सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावित फसल की स्थिति देखी। कईं जगह पेड़ धराशायी होने के साथ ही घरों की छप्पर टीनशेड व छतें उड़ गई है।

बिजली पोल व विद्युत लाइन गिर गई। अधिकारियों, सर्वे दलों को खेतों में जाकर आंधी.तूफान से हुए नुकसान का आंकलन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वे किसानों, इससे प्रभावितों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए लगातार प्रयास करेंगी और राहत दिलाएगी।

किसानों को किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। सर्वे का काम तत्परता और पूरी ईमानदारी के साथ किया जाए यह सुनिश्चित किया जाएगा। 50 प्रतिशत से अधिक क्षति होने पर 100 प्रतिशत मुआवजा दिया जाएगा।

यह रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, कृषि समिति अध्यक्ष किशोर पाटिल, अरूण पाटिल, योगेश महाजन, विनोद कोली, स्वर्णसिंह बर्ने, गफ्फार मंसूरी, किरण पाटिल, बलिराम चौधरी, स्वप्निल पाटिल, संजू पाटिल, मयूर पाटिल, अक्षय पाटिल, मनु महाजन, किशोर चौधरी, कृष्णा चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।

भाजपा नेता ने एसडीएम के साथ किया फसलों का किया निरीक्षण

भाजपा नेता गजेंद्र पाटील ने सोमवार को बुरहानपुर एसडीएम पल्लवी पौराणिक सहित प्रशासनिक अमले के साथ ग्राम जसोंदी, तारापाटी, सेलगांव का दौरा कर पीड़ित किसानों से मुलाकात की तथा खेतों में जाकर फसलों का निरीक्षण कर किसान भाइयों कोआश्वस्त किया कि सर्व पश्चात मुआवजा राशि दी जाएगी।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को स्थिति से अवगत कराया है। अमले द्वारा सर्वे किया जा रहा है इसकी रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी इसके बाद मुआवजा राशि का वितरण किया जाएगा। खेतों में फसलों के निरीक्षण के दौरान तहसीलदार जितेन्द्र मंडलोई, जिला पंचायत सदस्य अनिल राठौड़, पटवारी सहित अन्य मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here