Home मध्यप्रदेश MLA arrived to inspect the district hospital | जिला अस्पताल का निरीक्षण...

MLA arrived to inspect the district hospital | जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक: कहा- हॉस्पिटल पूरी तरह से ठेका प्रथा जैसी स्थिति में चल रहा है; मरीजों ने फटे कंबल दिखाए – Ashoknagar News

57
0

[ad_1]

अशोकनगर जिला अस्पताल में रविवार को विधायक हरी बाबू राय निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मरीजों से उपचार के बारे में जाना। जहां पर आईसीयू वार्ड में मरीजों ने फटे हुए कंबल दिखाए। जिनमें कई छेद थे। इसके साथ ही पूरी दवाइयां न मिलने की भी बा

Google search engine

.

उन्होंने मरीजों से उनके उपचार के बारे में जाना। जहां पर आईसीयू वार्ड में मरीजों ने फटे हुए कम्बल दिखाए, जिनमें कई छेद थे। साथ ही पूरी दवाइयां ना मिलने की भी बात सामने आई। विधायक ने मुख्य रूप से आईसीयू और सर्जिकल वार्ड का निरीक्षण किया। सबसे पहले वो आईसीयू वार्ड में पहुंचे। जहां पर मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना।

इसके साथ ही जिला अस्पताल में मिल रहे उपचार की जानकारी ली। इस दौरान विधायक को कुछ मरीजों ने बताया कि उनके लिए पर्याप्त दवाइयां नहीं मिल पा रही है। नियमित साफ-सफाई भी नहीं हो रही है। विधायक से मरीजों ने डॉक्टरों की कमी की भी शिकायत किया।

विधायक हरी बाबू राय ने बताया कि मैंने विधायक बनने के बाद लगभग पांच बार निरीक्षण किया है। हर बार जिला अस्पताल में कमियां मिलती है। इस बार भी सबसे पहले आईसीयू वार्ड में पहुंचा तो, वहां पर गंदगी थी। मेरे पहुंचने के बाद साफ-सफाई शुरू हुई। कुछ मरीज के बेड पर चादर ही नहीं थे। जिन बेड पर चादर थे, वह पूरी तरह से गंदे थे। ऐसा लग रहा है जैसे घूरे से उठाकर लाए हों।

जिस तरह से लोगों को इलाज मिलना चाहिए उस प्रकार से जिला अस्पताल में नहीं मिल पा रहा है। पर्याप्त दवाइयां और अन्य सामग्री उपलब्ध नहीं है। विधायक ने कहा की उन्होंने कई बार व्यवस्थाएं सुधारने हेतु स्वास्थ्य विभाग से चर्चा की है। लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की व्यवस्था में सुधार दिखाई नहीं दिया है। विधायक ने यहां तक कह दिया कि जिला अस्पताल पूरी तरह से ठेका प्रथा जैसी स्थिति में चल रहा है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here