Home मध्यप्रदेश Minor student raped by neighbor | नाबालिग छात्रा से पड़ोसी ने किया...

Minor student raped by neighbor | नाबालिग छात्रा से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म: छात्रा को अकेला देखकर पड़ोसी किराएदार ने जबरन किया गलत काम – Gwalior News

53
0

[ad_1]

ग्वालियर में 16 साल की किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी के साथ पड़ोसी किराएदार ने दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

Google search engine

.

किशोरी ने अपने पड़ोसी की हरकत के बारे में बता कर पुलिस थाने में शिकायत की। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है।

इंदरगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की किशोरी अपने माता-पिता के साथ किराये के घर में रहती है। पास ही सूरज कुमार भी किराये से रहता है। चार दिन पहले किशोरी के माता पिता किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। किशोरी घर पर अकेली थी। इसी दौरान सूरज किसी बहाने से किशोरी के कमरे में घुस आया और उसने ज़बरदस्ती किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। दुष्कर्म के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। किशोरी ने अपने परिजन को पूरी घटना बताई। तभी परिजन तत्काल किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत की। शिकायत के बाद आरोपी की तलाश में उसके घर दबिश दी लेकिन वहां भी आरोपी नहीं मिला। फिलहाल पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर आरोपी सूरज के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना
इस मामले में एएसपी ग्वालियर निरंजन शर्मा का कहना है कि 16 साल की किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी के साथ पड़ोसी किरायेदार ने दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। किशोरी ने अपने पड़ोसी की हरकत के बारे में बता कर पुलिस थाने में शिकायत की। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here