Home मध्यप्रदेश Ministers Vijay Shah and Jagdish Devda should resign- Retired Major | सेना...

Ministers Vijay Shah and Jagdish Devda should resign- Retired Major | सेना के अपमान पर भड़के पूर्व सैनिक: मंत्री विजय शाह और डिप्टी सीएम देवड़ा से मांगा इस्तीफा – Ujjain News

61
0

[ad_1]

कर्नल सोफिया कुरैशी और सेना को लेकर दिए गए विवादास्पद बयानों पर सियासी और सामाजिक घमासान तेज हो गया है। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा भारतीय सेना पर की गई टिप्पणी के खिलाफ 5000 से अधिक पूर्व सैनिक सड़कों पर उतरन

Google search engine

.

क्षीरसागर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई प्रेस कांफ्रेंस में रिटायर्ड मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने कहा,

QuoteImage

पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने जिस बहादुरी से जवाब दिया, उस पर पूरा देश गर्व करता है, लेकिन राज्य के मंत्री और उप मुख्यमंत्री के बयान ने सेना का अपमान किया है। यह स्वीकार्य नहीं है।

QuoteImage

उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति भी नाराजगी जताई कि मुख्यमंत्री इस मामले में संज्ञान नहीं ले रहे हैं। जबकि खुद चीफ जस्टिस इस बारे में कह चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस मामले पर संज्ञान लेकर तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए। यदि अब भी मांगें नहीं मानी गईं, तो सेना के सम्मान में हम सड़कों पर उतरेंगे।

विभिन्न जिलों से आए सैनिक शामिल हुए

प्रेस कांफ्रेंस में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पूर्व सैनिकों की उपस्थिति ने इस मुद्दे की गंभीरता को और बढ़ा दिया। कांग्रेस और पूर्व सैनिकों का कहना है कि यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि देश की रक्षा करने वालों के सम्मान का विषय है।

पूर्व सैनिकों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे इस लड़ाई को केवल बयानबाजी तक सीमित नहीं रखेंगे। यदि जरूरत पड़ी तो सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा। सेना के गौरव और सम्मान की रक्षा के लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here