[ad_1]
उमरिया में जनता को भिखारी बताने वाले बयान के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया। गुरुवार को रानी दुर्गावती चौक पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। चौराहे मे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।
.
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह ने मंत्री प्रहलाद पटेल से इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन और कोर्ट तक ले जाने की तैयारी में है।
जिला प्रवक्ता अशोक गौंटिया के अनुसार 8 मार्च को कांग्रेस फिर से विरोध प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री के बयान को जनता का अपमान बताते हुए कड़ी निंदा की।


[ad_2]
Source link









