Home मध्यप्रदेश Minister of State for Forests read the Union Budget | वन राज्यमंत्री...

Minister of State for Forests read the Union Budget | वन राज्यमंत्री ने पढ़ा केंद्रीय बजट: बोले- एमपी को 98 हजार करोड़ मिले; बनेगा आत्मनिर्भर – Dindori News

59
0

[ad_1]

गुरुवार को फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में मध्य प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने केंद्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए किए गए प्रावधान पर पत्रकारवार्ता की।

Google search engine

.

मंत्री बोले-अब मध्य प्रदेश बनेगा आत्मनिर्भर

वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री ने केंद्रीय बजट-2024 में मध्यप्रदेश के लिए किए गए प्रावधान को पढ़कर पत्रकारों को सुनाया। मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश को 98 हजार करोड़ आवंटित किए गए हैं। इससे इन्फ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, गरीब कल्याण, उद्योग, रोजगार और स्व रोजगार, ऊर्जा, नारी सम्मान, अन्नदाता, जन जातीय कल्याण पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की अगुआई में काम करना है।

मनरेगा के तहत 5 हजार 609 करोड़ रुपए, प्रधानमंत्री आवास के लिए 11 हजार 126 करोड़, प्रधानमंत्री सड़क के लिए 4 हजार 951 करोड़, शहरी आवास मामले के मंत्रालय में प्रधानमंत्री शहरी आवास के लिए 15 हजार 284.69 करोड़ रुपए, सड़क परिवहन मंत्रालय में प्रमुख राज्य मार्ग परियोजनाओं के लिए 7 हजार 447 करोड़, शिक्षा मंत्रालय में समग्र शिक्षा के लिए 2 हजार 981.5 करोड़ रुपए और प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के लिए 634.04 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 2 हजार 545 .68 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

केंद्र सरकार की प्रशंसा और कांग्रेस पर साधा निशाना

राज्य मंत्री ने इसके साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के समय में बजट कम हुआ करता था। भाजपा सरकार बनने के बाद बजट बढ़कर 8 गुना हो गया है। राज्यमंत्री ने केंद्र सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है।

इसके तहत मध्यप्रदेश की कृषि, रोजगार, कौशल, समावेशी, मानव संसाधन, विकास एवं सामाजिक न्याय, विनिर्माण, सेवाओं, शहरी विकास संबंधित योजनाओं को रखा गया है। प्रदेश को इन योजनाओं को पूरा करने के लिए बजट आवंटित किया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here