Home मध्यप्रदेश Minister Govind Rajput visited Maa Pitambara Temple | मंत्री गोविंद राजपूत ने...

Minister Govind Rajput visited Maa Pitambara Temple | मंत्री गोविंद राजपूत ने किए मां पीतांबरा मंदिर के दर्शन: दतिया में वनखंडेश्वर महादेव का किया अभिषेक; कहा- प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की – datia News

48
0

[ad_1]

दतिया के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां पीतांबरा मंदिर में सोमवार को राज्य के सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर पहुंचने पर मंत्री का स्वागत किया। मंदिर में पूजा के बाद उन्होंने कहा कि वह राज्य की सुख-शा

Google search engine

.

वनखंडेश्वर महादेव का अभिषेक किया

मंत्री राजपूत ने मां पीतांबरा के दर्शन के साथ ही महाभारत कालीन वनखंडेश्वर महादेव का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया। मां पीतांबरा को तंत्र साधना की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है, जिनके दरबार में राजनेता, साधक और आम श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।

मंत्री ने वनखंडेश्वर महादेव का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया।

मंत्री ने वनखंडेश्वर महादेव का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया।

स्थानीय कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

मंत्री के मंदिर आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से मंत्री का स्वागत किया और उन्हें मंदिर तक पहुंचाया।

प्रदेश की खुशहाली की कामना की

दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री राजपूत ने कहा कि वह मां पीतांबरा के दरबार में प्रदेश की जनता के कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि मां का आशीर्वाद हमेशा राज्य को प्रगति की राह पर ले जाएगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here