Home मध्यप्रदेश Middle aged man shot in the thigh in Tumain village: There was...

Middle aged man shot in the thigh in Tumain village: There was a dispute over taking labourers to plant paddy saplings | तूमैंन गांव में अधेड़ की जांघ में गोली मारी: धान की पौध लगवाने मजदूर ले जाने पर हुआ था विवाद – Ashoknagar News

73
0

[ad_1]

कचनार थाना क्षेत्र के तूमैंन गांव में धान लगवाने मजदूर ले जाने की बात पर से दो लोगों में विवाद हो गया। जिसमें अधेड़ की जांघ में उसी के चचेरे भाई ने गोली मार दी। गोली आर-पार होते हुए निकल गई। घायल को उसके परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए जहां पर उप

Google search engine

.

गोली लगने से घायल हरजीत सिंह पुत्र करनेल सिंह 50 साल घायल हुआ है। यह गोली घायल के रिश्ते में चचेरा भाई लगने वाले रघविंदर सिंह ने मारी है। घायल हुए हरजीत सिंह ने बताया कि वह अपनी धान की पौध लगवाने के लिए गांव में मजदूर लेने के लिए गया हुआ था। तभी रघविंदर भी मजदूर लेने के लिए पहुंच गया।

घायल ने बताया कि जो मजदूरों को वह लेकर जा रहा था उन्हें ही रघविंदर ले जाने की कहने लगा। इसी बात पर से विवाद हो गया। घायल हरजीत ने बताया कि मैंने उससे कहा कि आधे-आधे मजदूर लेकर चलते हैं लेकिन वह नहीं माना। इसी दौरान मंदिर के पास रघविंदर अपने एक साथी के साथ बंदूक लेकर आया और सीधे फायर कर दिया। जिससे गोली उसके पैर की जांघ में निकलते हुए आरपार निकल गई। फिलहाल गंभीर हालत में उसका उपचार चल रहा है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here