Home मध्यप्रदेश Metro coach reached Bhopal, will be unloaded at Subhashnagar depotगुजरात के सांवली,...

Metro coach reached Bhopal, will be unloaded at Subhashnagar depotगुजरात के सांवली, बड़ोदरा से करीब 850Km की दूरी तय करके मेट्रो के 3 कोच रविवार देर रात भोपाल पहुंच गए। 28 पहियों के ट्राले पर कोच शहरी हिस्सों से होते हुए सुभाषनगर डिपो पहुंचे। सोमवार सुबह इन्हें पूजा के बाद ट्रैक पर अनलोड किया जाएगा। | 28 पहियों के ट्राले पर गुजरात से लाए गए 3 कोच; पूजा के बाद ट्रैक पर लाएंगे

65
0

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Metro Coach Reached Bhopal, Will Be Unloaded At Subhashnagar Depotगुजरात के सांवली, बड़ोदरा से करीब 850Km की दूरी तय करके मेट्रो के 3 कोच रविवार देर रात भोपाल पहुंच गए। 28 पहियों के ट्राले पर कोच शहरी हिस्सों से होते हुए सुभाषनगर डिपो पहुंचे। सोमवार सुबह इन्हें पूजा के बाद ट्रैक पर अनलोड किया जाएगा।

भोपाल31 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

गुजरात के सांवली, बड़ोदरा से करीब 850Km की दूरी तय करके मेट्रो के 3 कोच रविवार देर रात भोपाल पहुंच गए। 28 पहियों के ट्रॉले पर कोच शहरी हिस्सों से होते हुए सुभाषनगर डिपो पहुंचे। सोमवार सुबह इन्हें पूजा के बाद ट्रैक पर अनलोड किया जाएगा। टेस्टिंग के बाद ट्रायल की डेट तय होगी। 22 से 25 सितंबर के बीच ट्रायल किया जा सकता है।

मेट्रो कोच सांवली, बड़ोदरा से 8 दिन की लंबी यात्रा के बाद भोपाल पहुंचे। रविवार रात में कोच शहरी सीमा तक आ गए थे। देर रात इन्हें सुभाषनगर डिपो तक लाया गया। कोच पहुंचने से पहले ही सुभाषनगर डिपो में अनलोडिंग से जुड़ी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई। मेट्रो कॉर्पोरेशन की पूरी टीम इस काम में जुटी रही।

मुबारकपुर टोल टैक्स नाका पर मेट्रो की झलग पाने के लिए पहुंचे थे लोग।

मुबारकपुर टोल टैक्स नाका पर मेट्रो की झलग पाने के लिए पहुंचे थे लोग।

हर कोच की इतनी लंबाई-चौड़ाई
हर कोच की चौड़ाई 2.9 मीटर और लंबाई 22 मीटर है। सोमवार सुबह 10 बजे कोच को पूजा-अर्चना कर ट्रैक पर लाया जाएगा। डिपो में बने अनलोडिंग-वे पर अनलोड किया जाएगा। डिपो 80 एकड़ जमीन पर बन रहा है। यही से मेट्रो ट्रेनों का संचालन होगा। ट्रेनों का नाइट हॉल्ट भी यही पर होगा।

अंदर से ऐसा है मेट्रो कोच।

अंदर से ऐसा है मेट्रो कोच।

इंदौर में पहले ही आ चुके
इंदौर में मेट्रो कोच 31 अगस्त को ही आ चुके हैं। अब तक टेस्टिंग होती रही। एक-दो दिन में ट्रायल हो सकता है।

ऑरेंज लाइन पर होगा ट्रायल
भोपाल के एम्स से सुभाषनगर तक बिछाई गई 6.22Km ऑरेंज लाइन पर यह कोच दौड़ेंगे। हालांकि, ट्रायल रन सुभाषनगर डिपो से रानी कमलापति स्टेशन के बीच ही होगा। मई-जून 2024 में आम लोग मेट्रो में सफर कर सकेंगे।

रानी कमलापति मेट्रो स्टेशन। स्टेशन से जुड़ी अधिकांश तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

रानी कमलापति मेट्रो स्टेशन। स्टेशन से जुड़ी अधिकांश तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पांच स्टेशनों पर होगा ट्रायल
प्रायोरिटी कॉरिडोर में कुल आठ स्टेशन हैं। इनमें एम्स हॉस्पिटल, अलकापुरी, DRM ऑफिस, RKMP स्टेशन, सरगम टॉकीज, DB मॉल, केंद्रीय स्कूल और सुभाषनगर स्टेशन शामिल हैं। ट्रायल रन करीब साढ़े तीन किलोमीटर में सुभाषनगर स्टेशन से आरकेएमपी स्टेशन तक किया जाएगा। ट्रायल से पहले मेट्रो स्टेशनों पर लगे एस्कलेटर, लिफ्टस, (PEB) स्ट्रक्चर/शेड, ट्रैक, अग्निशमन संबंधित कार्य चल रहे हैं।

ट्रायल रन के बाद सेफ्टी ट्रायल
मेट्रो के ट्रायल रन के बाद दिल्ली से टीम आएगी, जो सेफ्टी ट्रायल एवं अन्य गतिविधियां करेंगी। इसके बाद अगले वर्ष मई-जून 2024 में कमर्शियल/पैसेंजर ऑपरेशन का संचालन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here