Home मध्यप्रदेश Meeting of election conducting teams of 8 states | सागर में BJP...

Meeting of election conducting teams of 8 states | सागर में BJP के प्रदेश महामंत्री बोले- बूथ व शक्ति केंद्र पर केंद्रित होकर चुनाव लड़ेगी भाजपा

59
0

[ad_1]

सागर29 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक
चुनाव संचालन टोलियां की बैठक लेते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री। - Dainik Bhaskar

चुनाव संचालन टोलियां की बैठक लेते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री।

सागर में धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में शनिवार को जिले की सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों की चुनाव संचालन टोलियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह पहुंचे। जहां उन्होंने जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के साथ चुनाव संचालन टोलियों की अलग-अलग बैठक ली। जिसमें हर विधानसभा की चुनाव संचालन टोली को सौंपे गए कार्यों की प्रदेश महामंत्री रनवीर सिंह ने समीक्षा की। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर चर्चा की।

चुनाव संचालन टोली सदस्यों से सुझाव लिए। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी की रणनीति को लेकर चर्चा की। देर शाम तक चली बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री रनवीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगमी चुनाव पूर्णतः बूथ व शक्ति केंद्र पर केंद्रित होकर हर वर्ग को साथ लेकर लड़ेगी। इस योजना के क्रियान्वन के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में प्रत्येक विधानसभा की चुनाव संचालन टोली की बैठक आयोजित की हैं। बैठक में सभी विधानसभा क्षेत्रों की चुनाव संचालन टोली के सदस्य उपस्थित रहे।
रविवार से बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाएगी भाजपा
भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके तहत पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता 1 अक्टूबर को बूथ क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों, गली, मोहल्ले, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, नदी, कुआं, तालाब, झील, धार्मिक स्थल, स्मारक आदि स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर एक घंटा श्रमदान करेंगे। सागर जिले में रविवार को सुबह 10 बजे से 2111 बूथों पर अभियान चलाया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here