Home मध्यप्रदेश Married woman raped, left on the road in Harda | पीड़ित लौटी,...

Married woman raped, left on the road in Harda | पीड़ित लौटी, पुलिस को बताई अपने साथ हुई हैवानियत की दास्तां

61
0

[ad_1]

बैतूल10 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में मोहदा पुलिस ने दो आरोपियों को आज गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने पीड़िता से न केवल दुष्कर्म किया बल्कि उसे बाइक पर बैठाकर अपहरण कर ले गए और उसे हरदा में छोड़कर भाग गए। जैसे-तैसे लौटी पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। घटना थाना मोहदा इलाके के गांव की है। इस मामले में दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

थाना मोहदा में पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी लाला बारस्कर और केंडे दिनकर निवासी नीमढाना के खिलाफ 134/ 23 धारा 366 376d 376 ‌(1) IPC का अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया है। इस मामले में आरोपी लाला पिता कालूराम बारस्कर (26) साल और आरोपी मोतीलाल उर्फ केंडे नंदू दिनकर (19) को आज गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी नेपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता का पति रात में मछली मारने गया था। वह अपने बच्चों और सास के साथ घर पर अकेली थी। रात में जब वह लघुशंका के लिए उठकर घर से बाहर गई तो आरोपी लाला और केंदे में उसे पकड़ लिया और घर के पीछे मक्का बाड़ी में ले गए। उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद आरोपी उसे एक बाइक पर बैठाकर हरदा ले गए और उसे सड़क पर छोड़कर भाग निकले। वह किसी तरह गांव लौटी और अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here