Home मध्यप्रदेश married woman death case | विवाहिता की मौत का मामला: पुलिस ने...

married woman death case | विवाहिता की मौत का मामला: पुलिस ने जांच के बाद ससुराल पक्ष और मायके पक्ष पर केस; नाबालिग को बालिग बताकर की थी शादी – datia News

56
0

[ad_1]

दतिया के तालगांव में बीते दिनों एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पंडोखर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की, तो चौंकाने वाली बात सामने आई। मामले में पुलिस ने मायके पक्ष और ससुराल पक्ष दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। ससुराल प

Google search engine

.

पुलिस के मुतबिक सिमरन विश्वकर्मा (20) ने 9 सितंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। युवती को शादी के कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज में टीवी, एक बुलेट की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। जिस प्रताड़ना के चलते महिला ने शादी के 4 महीने बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

महिला की मौत के मामले में जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति प्रहलाद विश्वकर्मा पिता बृजकिशोर विश्वकर्मा, जेठ रिन्कू, ससुर बृजकिशोर विश्वकर्मा, सास कस्तूरी, नन्द कामिनी विश्वकर्मा और बड़ी ननद नीतू विश्वकर्मा के खिलाफ दहेज हत्या के धाराओं में मामला दर्ज किया है।

वहीं पुलिस को जांच के दौरान मृतका की उम्र पर संदेह हुआ तो शा प्रा विद्यालय खैरी देवता से छात्र सूची और स्थानान्तरण प्रमाण पत्र और प्राचार्य से प्रमाणीकरण चैक किया। जिसमें उसकी उम्र 15 साल 5 माह 21 दिन पाई गई।

पुलिस ने मायके वालों से शादी का कार्ड, शादी के फोटो जब्त किया। जिसे यह स्पष्ट हुआ कि, वधु पक्ष के माता-पिता के द्वारा युवती का बाल विवाह किया गया। पुलिस ने युवती के मायके पक्ष से मां रिन्की, पिता बादाम सिंह विश्वकर्मा पर मामला दर्ज किया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here