Home मध्यप्रदेश Married lover couple committed suicide by hanging | शादी शुदा प्रेमी जोड़े...

Married lover couple committed suicide by hanging | शादी शुदा प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी: 10 दिन पहले दोनों घर से चले गए थे, दोनों के 2-2 बच्चे – Ratlam News

58
0

[ad_1]

खेत पर रखी इस गुमटी के अंदर लगाई फांसी।

Google search engine

रतलाम के पिपलौदा थाना अंतर्गत शेरपुर से 2 किमी दूर ग्राम बड़ौदा में शादी शुदा प्रेमी युगल ने शुक्रवार देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खेत पर रखी गुमटी में लोहे के एंगल से दोनों झुलते पाए गए। जैसे ही खबर गांव में लगी तो मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस अध

.

मृतक का नाम कमलेश शर्मा (35) व सपना प्रजापत (32) है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 8 दिन पूर्व दोनों घर से कही चले गए। चार दिन पूर्व पिपलौदा पुलिस थाने में पहुंचकर बयान दिए कि हम दोनों एक दूसरे से प्रेम करते है। साथ रहना चाहते है। परिवार वालों ने घर आने से मना कर दिया। तब से दोनों पिपलौदा की एक होटल में रुके हुए थे। शुक्रवार शाम 4 बजे दोनों पिपलौदा से निकले। शाम 7 बजे गांव बड़ौदा में कमलेश सपना को लेकर अपने खेत पर पहुंचा। यहां रखी गुमटी में दोनों ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतिका के परिवार वालों के नहीं आने के कारण शव देर रात 11 बजे तक गुमटी में ही फंदे पर लटके रहे।

दोनों के 2-2 बच्चे

पुलिस के अनुसार मृतक कमलेश के दो लड़किया है। एक की उम्र 4 से 5 साल तो एक की 1 साल बताई जा रही है। वहीं मृतक सपना के भी एक लड़का लगभग लगभग 8 साल व एक लड़की करीब 6 साल की है। मृतिका का ससुराल भी गांव बड़ौदा में ही है जबकि मायका राजस्थान के कोटड़ी में है।

मायके पक्ष वाले आने को नहीं थे तैयार

घटना की जानकारी मिलने पर जावरा एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान, पिपलौदा थाना प्रभारी रेखा चौधरी मौके पर पहुंचे। महिला के मायके पक्ष वालों से संपर्क किया तो उन लोगों ने आने से मना कर दिया। कहा गया कि हमारा उससे कोई वास्ता नहीं है। फिर भी जैसे तैसे पुलिस ने मृतिका के परिजनों को मनाया। पुलिस का कहना था कि जब तक महिला के पक्ष के कोई लोग नहीं आएंगे तब तक शव कैसे उतार सकते है। हालांकि बाद में मृतिका के भाई से बात होने व शनिवार सुबह आने की बात कही तब पुलिस ने शव उतारने की तैयारी की।

एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान ने बताया कि दोनों पूर्व से शादी शुदा है। दोनों के दो-दो बच्चे है। मृतिका के भाई से बात हुई है शनिवार सुबह आएंगे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की है। 10 दिन पूर्व थाने में गुमशुदगी दर्ज हुई थी। चार दिन पहले दस्तायब हो गए थे। शनिवार सुबह पीएम होगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here