Home मध्यप्रदेश Man killed in collision with unknown vehicle | वाहन की टक्कर से...

Man killed in collision with unknown vehicle | वाहन की टक्कर से खेत पर जा रहे किसान की मौत

53
0

[ad_1]

भिंड31 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

भिंड जिले के हाईवे क्रमांक-552 पर पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक किसान है। अज्ञात वाहन की टक्कर से 55 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया था। मामला रावतपुरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां उसने दमतोड़ दिया।

रावतपुरा थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मसेरन गांव के रहने वाले किसान सुदामा दुबे रात करीब दस बजे अपने गांव से खेत पर जा रहे थे। उनका खेत हाईवे लहार से दबोह की ओर जाने वाले हाईवे के किनारे है। तभी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। सुदामा गंभीर रुप से घायल हो गए और वे काफी लंबे समय तक सड़क पर पड़े रहे।

राहगीरों ने रात के समय सड़क किनारे एक व्यक्ति को घायल देखा इस बात की सूचना पुलिस व 108 एम्बुलेंस को दी। जब तक एम्बुलेंस घायल को लेने पहुंची तब तक काफी ब्लड बह चुका था। पीड़ित को एम्बुलेंस की मदद से भर्ती कराया गया। पुलिस मौके पर पहुंची। इधर उपचार के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here