Home मध्यप्रदेश Maharajpur police arrested an accused with smack of 1 lakh | 1...

Maharajpur police arrested an accused with smack of 1 lakh | 1 लाख के स्मैक के साथ महाराजपुर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

55
0

[ad_1]

मंडला30 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

महाराजपुर पुलिस की ओर से महाराजपुर ऑटो स्टैंड से स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस की ओर से एक लाख से भी अधिक अनुमानित कीमत की करीब 10.2 ग्राम स्मैक जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपी का नाम कमलेश चुटेले (35) पिता गोपी प्रसाद चुटेले निवासी वार्ड नंबर 11 स्वामी सीताराम वार्ड मंडला बताया गया है।

एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज

महाराजपुर पुलिस ने कार्रवाई के संबंध में बताया है कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कारिकोन, महाराजपुर ऑटो स्टैंड से घेराबंदी करके एक व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पारदर्शी पन्नी के अंदर रखी 10.2 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत 1.02 लाख बताई गई है। आरोपी कमलेश चुटेले के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का पंजी बद्ध कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका

उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक गिरीश शर्मा थाना महाराजपुर, उप निरीक्षक उदयवीर सिंह तोमर थाना महाराजपुर, सहायक उप निरीक्षक रमेश पाल, हेमचंद्र बरमैया, प्रधान आरक्षक संजय बाजपेई, रोशन नेगी, आरक्षक शिवा नाविक, आरक्षक प्रियांश पाठक, मनोहर धुर्वे, देवेंद्र ताराम, महिला आरक्षक ज्योति एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here