Home मध्यप्रदेश Mahakal Temple: महाकाल के आंगन में सुबह से रंगपंचमी की धूम, तीन क्विंटल...

Mahakal Temple: महाकाल के आंगन में सुबह से रंगपंचमी की धूम, तीन क्विंटल फूलों से बना रंग भक्तों पर उड़ा – Rangpanchami Celebrated In The Courtyard Of Mahakal Since Morning, Colors Made Of Three Quintal

59
0

[ad_1]

महाकाल को भस्मारती शृंगार के बाद रंग लगाया गया।

Google search engine

महाकाल को भस्मारती शृंगार के बाद रंग लगाया गया।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रंगपंचमी का उल्लास सुबह से ही महाकाल मंदिर में दिखाई दे रहा है। पंडितोx, पुजारियों और भक्तों को रंगों में सराबोर देखा गया। गर्भगृह से नंदी हॉल तक रंग उड़ाया गया। सबसे पहले भगवान महाकाल को टेसू के फूलों से बना रंग लगाया गया। भस्मारती के समय भक्तों पर रंग फेंका गया। रंगपंचमी के लिए शनिवार को ही पुजारियों ने तीन क्विंटल टेसू के फूलों से प्राकृतिक रंग तैयार किया था।

महाकाल के प्रांगण में रंगपंचमी पर्व के बाद शहरभर मे रंगोत्सव की शुरुआत हो गई। रंग तरंग की मस्ती में युवा रंग व गुलाल से होली खेलते नजर आए। शहर के हर मोहल्ले में लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर रंगपंचमी का त्योहार मना रहे हैं। इस बार रंगपंचमी पर लोगों का उत्साह देखने लायक है। महाकाल मंदिर, सिंहपुरी, कार्तिक चौक और भागसीपुरा से पारंपरिक गेर निकाली जाएगी। भक्त बैंड बाजा और ढोल की थाप के साथ बहादुरी और जीत का प्रतीक ध्वज लेकर निकलेंगे।

इंदौर-भोपाल में भी रहेगी धूम

मध्यप्रदेश के इंदौर समेत कई बड़े शहरों में रंगपंचमी की धूम रहती है। इंदौर की प्रसिद्ध रंगपंचमी की गेर तो पूरी दुनिया के पर्यटकों का ध्यान खींच रही है। भोपाल में भी हर साल बड़े पैमाने पर जुलूस निकाले जाते हैं। उज्जैन में इस साल से गेर की परंपरा शुरू हो रही है। उज्जैन नगर निगम ने खास तैयारियां की हैं। 

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here