Home मध्यप्रदेश Lord Jagannath will go on a city tour | शहर भ्रमण पर...

Lord Jagannath will go on a city tour | शहर भ्रमण पर निकलेंगे भगवान जगन्नाथ: 28 साल पहले शुरू हुई थी यात्रा, रथ को खींचते हुए चलेंगे भक्त – Ratlam News

52
0

[ad_1]

शहर के थावरिया बाजार स्थित अति प्राचीन भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर से रविवार को रथ यात्रा निकलेगी। मंदिर को रंगबिरंगी रोशनी से सजाया गया है। भगवान जगन्नाथ रथ में सवार होकर शहर भ्रमण पर निकलेंगे। श्रद्धालु रथ को खींचते हुए जयकारे लगाते हुए चलेंगे।

Google search engine

.

थावरिया बाजार स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया।

थावरिया बाजार स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया।

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा समिति द्वारा 7 जुलाई को शहर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को लेकर समिति पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए है। यात्रा दोपहर 2.30 बजे शुरू होगी।

यात्रा थावरिया बाजार मंदिर से शुरू होकर सूरजपौर, महलवाड़ा, डालूमोदी बाजार, नाहरपुरा, रानीजी का मंदिर, गणेश देवरी, बजाज खाना, चांदनीचौक, चौमुखीपुल, घास बाजार, सेठजी का बाजार आदि मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर पहुंचेगी। महाआरती कर 5 क्विंटल केसरिया भात का भोग लगाकर प्रसादी वितरित की जाएगी। मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ेगी।

350 साल पुराना मंदिर

भगवान जगन्नाथ का मंदिर रतलाम में करीब 350 साल पुराना है। मंदिर खजुराहो और उड़ीसा शैली की शिल्प कल्पना के साथ बना हुआ है। यहां बारह पत्थरों की मूर्तियां विराजित हैं।

28 साल पहले हुई शुरूआत

28 साल पहले क्षेत्र के रघुनंदन चौरसिया (दिवंगत), विश्वमोहन लोढ़ा, श्याम सोनी, कन्हैयालाल लोढ़ा, मुन्नालाल शर्मा, गोपाल शर्मा, मोहनलाल धभाई (दिवंगत). रामचंद्र डोई, रविंद्रसिंह सोनगरा, ईश्वर रजवाडिया, जितेंद्र जायसवाल, अशोक लोढ़ा, मोहनलाल माली, कैलाश चौरसिया, संतोष पोरवाल (दिवंगत), मंगल लोढ़ा, अपूर्व जोशी द्वारा छोटे स्तर पर यात्रा की शुरूआत की थी।

यात्रा का सिलसिला लगातार चला आ रहा है। पहले की अपेक्षा अब भव्य स्तर पर यह यात्रा निकाली जाने लगी है। यात्रा का यह 29वां वर्ष है। लगातार भक्तों का कारवां जुड़ता जा रहा है।

सुबह होगा अभिषेक

भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव समिति संस्थापक मुत्रालाल शर्मा, अध्यक्ष मंगल लोढ़ा, महामंत्री गोपाल शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह 9 बजे भगवान का सहस्त्रधारा अभिषेक किया जाएगा। दोपहर 2.30 बजे यात्रा शुरू होगी। समिति पदाधिकारियों ने शहर की धर्मप्रेमी जनता से रथयात्रा में शामिल होने का आव्हान किया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here