Home मध्यप्रदेश Lord Jagannath Rath Yatra will be held in Indore | इंदौर में...

Lord Jagannath Rath Yatra will be held in Indore | इंदौर में आज निकलेगी रथ यात्रा: वृंदावन के फूलों से सजेगा भगवान जगन्नाथ का रथ; बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र होंगे साथ – Indore News

71
0

[ad_1]

इंदौर में आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकलेगी।

Google search engine

इंदौर में रविवार को दोपहर 1 बजे भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकलेगी। उनके साथ बहन सुभद्रा और भाई बालभद्र श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। यात्रा के रथ को वृंदावन से बुलवाए गए फूलों और पोषाक से सजाया गया है। यात्रा में 51 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा हाइड्रोलिक र

.

अंतर्राष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) रथयात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हजारों श्रद्धालु रस्से की मदद से रथ को खींचते हुए गोपाल मंदिर तक ले जाएंगे।

रथयात्रा के साथ बैंडबाजे, राधा-गोविंद की झांकियां, अश्वारोही दुर्गा वाहिनी की मातृ शक्तियां, इस्कॉन से जुड़े देश-विदेश से आए संत, संकीर्तन मंडलियां और प्रसाद वितरण के लिए विशेष वाहन सहित अनेक आकर्षण शामिल रहेंगे। पूरे मार्ग में 50 से अधिक स्वागत मंचों से भक्तों का स्वागत होगा। स्वर्ण निर्मित झाड़ुओं से यात्रा मार्ग की सफाई पूरे समय चलेगी।

रथ यात्रा में शामिल होंगे साधु-संत इस्कॉन इंदौर के अध्यक्ष स्वामी महामनदास प्रभु, यात्रा प्रभारी हरि अग्रवाल, संयोजक किशोर गोयल एवं व्यवस्था प्रभारी भावेश दवे ने बताया कि रथयात्रा का शुभारंभ अन्नपूर्णा आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज के सानिध्य में होगा।

इस मौके पर अखंडधाम के महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी चेतन स्वरूप, हंसदास मठ के महामंडलेश्वर स्वामी रामचरणदास महाराज एवं पवनदास महाराज, पंचकुइया राम मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी रामगोपालदास महाराज, सदगुरू अण्णा महाराज, महामंडलेश्वर दादू महाराज, अन्नपूर्णा आश्रम के संचालक जयेंद्रानंद गिरि मौजूद रहेंगे।

साथ ही, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, समाजसेवी विनोद अग्रवाल, प्रेमचंद गोयल, टीकमचंद गर्ग, पवन सिघानिया, विष्णु बिंदल भी शामिल होंगे।

इन रास्तों से गुजरेगी रथयात्रा रथयात्रा अन्नपूर्णा मंदिर से शुरू होकर नरेंद्र तिवारी मार्ग, रणजीत हनुमान मंदिर, महूनाका, छत्रीपुरा, बियाबानी, मालगंज चौराहा से मल्हारगंज, टोरी कार्नर, गोराकुंड, खजूरी बाजार, राजबाड़ा होते हुए गोपाल मंदिर पहुंचेगी।

जहां भगवान जगन्नाथ पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाट्य प्रस्तुतियां होंगी। देश-विदेश से आए इस्कॉन के संत एवं साध्वी हरे रामा-हरे कृष्णा संकीर्तन करते हुए चलेंगे। यात्रा में देवी-देवताओं के श्रृंगार में आने वाले नन्हें-मुन्ने बच्चे भी भक्तों का अभिवादन करेंगे।

समाजिक संगठन करेंगे स्वागत रथयात्रा का स्वागत अन्नपूर्णा वरिष्ठ नागरिक मंच, अग्रवाल समाज, अन्नपूर्णा महासंघ, मूक बधिर संगठन, जैन समाज, खंडेलवाल समाज, श्रद्धा सुमन सेवा समिति, विजय नगर अग्रवाल महासंघ, फतेहपुरिया समाज, साहू समाज, संस्था संघ मित्र, अ.भा. अग्रवाल महासभा, राठौर समाज, यादव समाज, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज, रामा ग्रुप, सांवरिया ग्रुप, अग्रवाल समाज फाउंडेशन, छत्रपति धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट, अशोक जायसवाल मित्र मंडल, गौरव अग्रवाल मित्र मंडल, विश्व हिन्दू परिषद एवं अहिल्या ओजस्वी संस्था सहित करीब 50 संगठनों की ओर से यात्रा मार्ग में स्वागत की तैयारियां की गई हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here