Home मध्यप्रदेश Lokayukta raid on retired storekeeper | आय से अधिक संपत्ति मामले में...

Lokayukta raid on retired storekeeper | आय से अधिक संपत्ति मामले में भोपाल, लटेरी में एक साथ की गई कार्रवाई

56
0

[ad_1]

विदिशा39 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

विदिशा के लटेरी में लोकायुक्त टीम की स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड स्टोर कीपर के यहां छापा मारा है। बताया गया कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त में शिकायत की गई थी, जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने यह कार्यवाही की है।

राजगढ़ जिले में स्वास्थ्य विभाग में स्टोर कीपर के पद पर अशफाक अली थे। 2021 में अशफाक अली रिटायर्ड हो गए है। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की लोकायुक्त में शिकायत हुई थी, जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने अशफाक अली के भोपाल एयरपोर्ट मकान, भोपाल स्थित मकान और लटेरी के ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्यवाही शुरू की थी। लोकायुक्त की टीम अशफाक अली की चल-अचल संपत्ति की जांच कर रही है।

लोकायुक्त डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि रिटायर कंपाउंडर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। जिसके बाद लोकायुक्त की दो टीमों ने दो जगह एक साथ कार्यवाही की है।

एक टीम भोपाल स्थित मकान पर है तो दूसरी लटेरी में चल-अचल संपत्ति की जांच कर रही हैं। कार्यवाही में ज्यादा समय लग सकता हैं। सारे विभागों से उनकी जानकारी जुटाई जा रही हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here