Home मध्यप्रदेश Lawyer’s newly married daughter-in-law commits suicide: Family says daughter was tortured and...

Lawyer’s newly married daughter-in-law commits suicide: Family says daughter was tortured and killed | वकील की नवविवाहिता बहू ने फांसी लगाई: परिजन बोले- बेटी को प्रताड़ित का मार डाला – Khargone News

55
0

[ad_1]

खरगोन शहर में रामकृष्ण कॉलोनी में नव विवाहिता पूजा पति सिद्धार्थ (28) की फांसी लगाने से मौत हो गई। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसकी तीन साल पहले शादी हुए थी। दो साल की बेटी है। मायका पक्ष का आरोप है कि ससुराल के लोग दहेज व हर छोटी-छोटी बातों

Google search engine

.

पूजा के पिता चंद्रशेखर बछाने व मां नभाबाई का आरोप है कि उनकी बेटी का गला दबाकर मार दिया है। उसके गले में ऐसे कई निशान है। सुबह 9:30 उन्हें सूचना दी गई। बार-बार कम दहेज लेने का ताना मारते रहते थे। बेटी को अपशकुनी बताते थे। वह मानसिक रूप से परेशान थी। विवाद के कारण कुछ दिन पहले ही घर जाकर समझाइश दी गई थी लेकिन स्थिति नहीं बदली।

पूजा के परिजन के मुताबिक़ पूजा के साथ यह दूसरी शादी थी। उसके पति की पहली शादी बड़वाह से की थी। आरोप है वह भी प्रताड़ना की वजह से छोड़कर चली गई। मामले में पूजा के ससुर अधिवक्ता आरआर कोठे का कहना है पूजा को हम बेटी की तरह रखते थे। गणेश मंदिर से जब बेटा घर लौटा तो घटना का पता चला। घर में उसे कोई भी परेशान नहीं थी।

2 दिन पहले बेटी का मनाया था जन्मदिन
जानकारी के मुताबिक पूजा की 2021 में शादी हुई थी। उसकी एक 2 साल की बेटी गीतांक्षी है। 2 दिन पहले ही 29 जुलाई को उसका जन्मदिन मनाया गया था। उधर, पूजा के ससुर कोठे का कहना है कि जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था। एक दिन पहले ही मायका परिवार में मिठाई भेजी गई थी।

दो दिन पहले मृतका की 2 वर्षीय बेटी का जन्मदिन मनाया गया था।

दो दिन पहले मृतका की 2 वर्षीय बेटी का जन्मदिन मनाया गया था।

मायके वालों का आरोप है कि- हमारी बेटी की मारा गया है।

मायके वालों का आरोप है कि- हमारी बेटी की मारा गया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here