Home मध्यप्रदेश kutcha house collapsed in rain | बारिश में ढह गया कच्चा मकान:...

kutcha house collapsed in rain | बारिश में ढह गया कच्चा मकान: दबकर दिव्यांग की मौत, पड़ोसियों को मलबे में मिला शव – Satna News

50
0

[ad_1]

सतना के सिंहपुर थाना क्षेत्र में जोरदार बारिश के बीच एक कच्चा मकान ढहने से एक युवक की मौत हो गई।

Google search engine

.

जानकारी के मुताबिक सिंहपुर थाना क्षेत्र की रैगांव पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बांधी में रविवार को जोरदार बारिश के बीच एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। घर के मलबे में दबने से कीर्ति सिंह तोमर (44) की मौत हो गई। कीर्ति मूक बधिर दिव्यांग था और अकेला ही कच्चे घर में रहता था।

पुलिस ने बताया कि मृतक रोजाना सुबह 5 बजे उठ जाया करता था लेकिन रविवार की सुबह वह किसी को बाहर नजर नहीं आया। बारिश भी जोरदार हो रही थी लिहाजा लोगों ने समझा कि वह बाहर निकला ही नहीं होगा। कुछ देर बाद उसका कच्चा घर ढह गया।

उसके बाद भी कीर्ति किसी को नजर नहीं आया तो लोगों ने मलबे के अंदर झांक कर देखा। वहां कीर्ति मृत अवस्था मे मलबे के नीचे दबा पड़ा था। गांव के ही इंद्रभंवर सिंह ने घटना की सूचना रैगांव पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here