Home मध्यप्रदेश Karnataka Governor reached the MLA’s residence | विधायक के निवास पहुंचे कर्नाटक...

Karnataka Governor reached the MLA’s residence | विधायक के निवास पहुंचे कर्नाटक राज्यपाल: विधायक के भाई को दी श्रद्धांजलि, मंदिर पहुंच कर किए दर्शन – shajapur (MP) News

56
0

[ad_1]

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत शनिवार को शाजापुर पहुंचे। जहां सबसे पहले उन्होंने मां राजराजेश्वरी के दर्शन किए। इसके बाद वे विधायक अरूण भीमावद के निवास पहुंचे। जहां उन्होंने सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए उनके भाई को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

Google search engine

.

गौरतलब है विधायक अरूण भीमावद के भाई दीपक भीमावद अपनी बहन के साथ एबी रोड से होकर अपने घर जा रहे थे। जहां सड़क दुर्घटना में वे घायल हो गए थे। जिन्हें इंदौर रेफर किया गया था। जहां उनका निधन हो गया था। शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने विधायक भीमावद व परिजनों को सांत्वना दी व उनके भाई दिवंगत दीपक भीमावद को श्रद्धा सुमन अर्पित कर ईश्वर से उन्हें चरणों में स्थान देने की कामना की। इसके पूर्व गेहलोत ने एबी रोड स्थित मां राजराजेश्वरी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे रेस्ट हाउस पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उन्हें मार्गदर्शन दिया। इसके बाद वे नागदा की ओर रवाना हो गए।

कार्यकर्ताओं ने किया राज्यपाल गेहलोत का स्वागत

कर्नाटक राज्यपाल थावरचंद गेहलोत के आने की सूचना भाजपा पदाधिकारियों को लगने पर वे हाईवे पर पहुंचे। उनकी आगवानी की। इसके बाद सभी ने पुष्पहारों से गेहलोत का स्वागत किया। इसके बाद गेहलोत विधायक अरूण भीमावद के निवास के लिए रवाना हुए जिनके साथ भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंचे और दिवंग दीपक भीमावद को श्रद्धांजलि दी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here